इंस्टाग्राम से आतंकी जाल तक: शमा परवीन बनी अल-कायदा के रेडिकल मॉड्यूल की 'लेडी बॉस'

बेंगलुरु से गुजरात ATS ने दबोचा, सोशल मीडिया के ज़रिए कर रही थी युवाओं को रेडिकलाइज

इंस्टाग्राम से आतंकी जाल तक: शमा परवीन बनी अल-कायदा के रेडिकल मॉड्यूल की 'लेडी बॉस'
शमा परवीन एवं अन्य अल-कायदा के आतंकी

झारखंड की 30 वर्षीय शमा परवीन को गुजरात ATS ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है. वह सोशल मीडिया के ज़रिए युवाओं को रेडिक्लाइज कर AQIS के लिए काम कर रही थी. पाकिस्तान से इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों के ज़रिए संपर्क में रहते हुए वह 4–5 ऑनलाइन टेरर मॉड्यूल चला रही थी. गिरफ्तार चार अन्य आतंकियों से पूछताछ के बाद उसका नाम सामने आया. ATS ने इसे गंभीर आतंकी मॉड्यूल बताया है.

नई दिल्ली/रांची: गुजरात एटीएस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड की रहने वाली 30 वर्षीय शमा परवीन को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है. शमा परवीन पर अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) के लिए ऑनलाइन टेरर मॉड्यूल चलाने और युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा की ओर प्रेरित करने का आरोप है.

गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि परवीन सोशल मीडिया, विशेषकर इंस्टाग्राम के माध्यम से युवकों को ब्रेनवॉश कर रही थी. पूछताछ में सामने आया है कि वह पाकिस्तान स्थित आतंकी आकाओं के सीधे संपर्क में थी और भारत में मजहबी हिंसा फैलाने की साजिश में सक्रिय भूमिका निभा रही थी.

गुजरात एटीएस के डीआईजी सुनील जोशी ने बताया कि इससे पहले गिरफ्तार चार संदिग्ध आतंकियों की निशानदेही पर यह गिरफ्तारी हुई है. पकड़े गए आतंकियों में मोहम्मद फरदीन, सैफुल्लाह कुरैशी, जीशान अली और मोहम्मद फैक शामिल हैं, जो AQIS से जुड़े बताए जा रहे हैं.

शमा परवीन कथित रूप से एक इंस्टाग्राम अकाउंट चला रही थी, जिसके हज़ारों फॉलोअर्स थे. इसी प्लेटफॉर्म के जरिए युवकों को संपर्क में लाकर कट्टरपंथ की ओर धकेला जा रहा था. एटीएस अधिकारियों के अनुसार, परवीन इस मॉड्यूल की ‘मुख्य संचालिका’ थी और पांच से अधिक डिजिटल टेरर नेटवर्क से जुड़ी थी.

जांच एजेंसियों का दावा है कि परवीन को अत्यधिक रेडिकलाइज किया गया था और वह लंबे समय से एजेंसियों के रडार पर थी. उससे जब्त डिवाइस से पाकिस्तान के साथ संवाद के कई डिजिटल साक्ष्य मिले हैं. फिलहाल उसे ट्रांजिट रिमांड पर गुजरात लाया गया है और उससे पूछताछ जारी है.

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह मॉड्यूल केवल हमले की योजना नहीं बना रहा था, बल्कि युवाओं को भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था के विरुद्ध भड़काने और शरिया शासन लागू करने जैसी सोच की ओर उकसाने में भी लगा था.


गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

Dumka News: स्कूल बसों और वैन की औचक जांच, परिवहन विभाग की कार्रवाई से चालकों में हड़कंप Dumka News: स्कूल बसों और वैन की औचक जांच, परिवहन विभाग की कार्रवाई से चालकों में हड़कंप
Dumka News: झारखंड ग्रामीण बैंक महारो शाखा द्वारा बीमा योजना के तहत लाभुकों को सहायता राशि प्रदान
Dhanbad News: चांदमारी खेल मैदान में मिले युवक के शव मामले का खुलासा, सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
Dhanbad News: डिजिटल जनगणना 2027 का औपचारिक शंखनाद, 'एचएलओ ऐप' से घर-घर जाकर जुटेगा डेटा
Palamu News: संत मरियम आवासीय विद्यालय में पीरियॉडिक टेस्ट शुरू, कक्षाओं में पहुंचे चेयरमैन अविनाश देव
Palamu News: उपायुक्त का बड़ा एक्शन, हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय और अस्पताल का औचक निरीक्षण
Pakur News: डीसी के आदेश पर एक्शन में प्रशासन, कार्यपालक अभियंता और बीडीओ-सीओ ने जांचा चहारदीवारी निर्माण
Pakur News: ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम 
Sahebganj News: मालदा रेल मंडल का ‘बिना टिकट यात्रा बंद करो’ अभियान सफल, 10 दिनों में ₹1.03 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली
Bokaro News: एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह की बड़ी बैठक, लंबित नक्सल कांडों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश
Sahebganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल सांसद का शपथग्रहण समारोह आयोजित
Sahebganj News: मॉडल कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं डेंगू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित