Sahibganj News: प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, 12 बोतलें जब्त
पुलिस को मिली गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी
by: Sujit Sinha
On
साहिबगंज: पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह को शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली कि नगर थाना क्षेत्र के सकरोगढ़ निचला टोला स्थित पानी टंकी के पास में कुछ व्यक्तियों के द्वारा प्रतिबंधित कफ सीरफ की खरीद बिकी की जा रही है. जहां इस सूचना के सत्यापन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सदर एसडीपीओ एवं अंचलाधिकारी सह बीडीओ के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया.
गठित छापेमारी दल के द्वारा सकरोगढ़ निचला टोला स्थित पानी टंकी के पास छापेमारी की गई तो वहाँ से मो. मोकिम उम्र 62 वर्ष पिता स्व. मो. फारुख को बारह बोतल प्रतिबंधित कफ सिरफ एवं एक जियो कंपनी का कीपैड मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया है. गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Sujit Sinha
Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.
Related Posts
Latest News



