Sahibganj News: राजमहल स्टेशन पर भटकती मिली नाबालिग लड़की

कानूनी कार्यवाही के बाद अंशु मालाकार को मिली जिम्मेदारी

Sahibganj News: राजमहल स्टेशन पर भटकती मिली नाबालिग लड़की
(फोटो)

बरहरवा: रविवार को लगभग सुबह 05:30 बजे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मानव तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान अवर निरीक्षक एल.बी. मांझी, सीटी- परवीन कुमार तथा राजमहल स्टेशन के कैंपिंग स्टाफ द्वारा गश्त और जांच की जा रही थी। इसी दौरान राजमहल रेलवे स्टेशन के बुकिंग ऑफिस के पास एक नाबालिग लड़की संदिग्ध अवस्था में खड़ी दिखाई दी, जिसे पूछताछ के लिए रोका गया। पूछताछ के दौरान एसआई एल.बी. मांझी द्वारा जानकारी लेने पर वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाई। बाद में समझाने पर लड़की ने बताया कि वह पुरानी साहिबगंज की रहने वाली है और वर्तमान में अपनी नानी के घर रह रही थी। 

उसने बताया कि उसके मामा-मामी के बीच झगड़ा होने के कारण वह बिना किसी को बताए घर से भाग गई और दूसरे राज्य में काम करने जाने की सोच रही थी। लड़की के बयान और गतिविधियों से संतुष्टि न होने पर उसे सुरक्षित अभिरक्षा में लेकर बरहरवा स्थित आरपीएफ पोस्ट लाया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की गई। इस संबंध में बाल संरक्षण संस्था को सूचना दी गई। कुछ समय बाद बाल संरक्षण संस्था के प्रतिनिधि अंशु मालाकार आरपीएफ पोस्ट पहुंचे। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उक्त नाबालिग लड़की को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए बाल संरक्षण संस्था के प्रतिनिधि अंशु मालाकार को सौंप दिया गया।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Palamu News: प्रमंडलीय आयुक्त ने राजस्व से जुड़े विभिन्न विभागों के राजस्व पदाधिकारियों के साथ की बैठक
Dhanbad News: बिचाली लदे पिकअप वैन में लगी भीषण आग, वाहन जलकर खाक
Dhanbad News: सुभाष चौक में भीषण अग्निकांड, तीन दुकानें जलकर राख
Pakur news : योग शिविरों के जरिए स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दे रहा आयुष विभाग
Pakur News: खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में अहम पहल 
Pakur News : चैती काली पूजा की धूम, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News : अलविदा जुम्मे की नमाज़ पर उमड़ी भीड, अब ईद की तैयारी में जुटे लोग
Pakur News: डीएलसीसी और डीसीसी की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित
मॉडल कॉलेज राजमहल के प्राचार्य ने वार्षिक सम्मेलन में लिया भाग
Sahebganj News : रमज़ान में 9 साल के बच्चे ने किया कमाल, हबीब आलम ने रखा 29 रोज़ा
Sahebganj News: मालदा-साहिबगंज रेलखंड पर रेलवे ने किया सुरक्षा अपग्रेड, अब 130 Km/h की गति से दौड़ेंगी ट्रेनें