जलवायु परिवर्तन का दुष्परिणाम है बाढ़ और सूखा पड़ना : डॉ रणजीत कुमार सिंह

जलवायु परिवर्तन का दुष्परिणाम है बाढ़ और सूखा पड़ना : डॉ रणजीत कुमार सिंह

साहिबगंज : आरोग्य भारती के प्रांतीय पर्यावरण टोली सदस्य सह राजमहल मॉडल कॉलेज के प्राचार्य डॉ रणजीत कुमार सिंह ने कहा है कि लगातर नष्ट किए जानं से राजमहल पहाड़ियों की जैव विविधता पर संकट उत्पन्न हो गया है।

उन्होंने रांची में आरोग्य भारती द्वारा आयोजित प्रांतीय पर्यावरण कार्यशाला में विशेषज्ञ सत्र को संबोधित करते हुए उक्त बातें कहीं। आरोग्य भारती के द्वारा एक दिवसीय प्रांतीय पर्यावरण कार्यशाला में डॉ रणजीत कुमार सिंह ने भाग लिया।

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन का दुष्परिणाम पर्यावरण पर पड़ रहा है, जिससे सूखाड़ और बाढ़ से मानव जीवन में तबाही मच रही है। प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन, सरकार एवं शासन के द्वारा प्राकृतिक संसाधनों के समुचित सुरक्षा के उपाय पर चर्चा करते हुए स्थानीय लोगों से संवाद करना एवं प्राकृतिक संसाधन के प्रयोग के अनुशासित तरीके आदि विषयों पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।

इसमें सबसे बड़ी भूमिका समाज की होती है, ताकि समाज से ही किसी समस्या का समाधान हो सके और उसके लिए सरकार और शासन को संवाद करना चाहिए। डॉ सिंह ने कहा, हमारे जितने भी पारंपरिक जल स्रोत हैं, नदी, तालाब, नाले, कुआं, झील वेटलैंड आदि को संरक्षित कर उसके प्राकृतिक स्वरूप में लाने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें मेडिकल काउंसलिंग में अनियमितता? बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार को घेरा

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

भारत में शुरू हुई CNAP सर्विस: अब हर कॉल पर दिखेगा कॉल करने वाले का असली नाम भारत में शुरू हुई CNAP सर्विस: अब हर कॉल पर दिखेगा कॉल करने वाले का असली नाम
बाबूलाल मरांडी के साथ दिखा CCTV फुटेज, कांग्रेस नेता बोले, कोई लेनदेन नहीं हुआ
रांची से निकलता है पत्रकारिता में सफलता का रास्ता, राष्ट्रीय संस्थानों तक पहुंचती झारखंड की कलम
Jharkhand Waterfalls: झारखंड के प्रमुख वाटरफॉल, नाम, स्थान और पूरी जानकारी
अवेंजर वॉरियर्स को हराकर डिवाइन स्ट्राइकर्स ने जीता रोमांचक फाइनल
Giridih News : नकली विदेशी शराब तैयार करने की फैक्ट्री का उद्भेदन, भारी मात्रा में नकली शराब जब्त, तीन गिरफ्तार
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी फिर गिरफ्तार, हिरासत से पहले मारपीट के आरोप
सेक्रेड हार्ट स्कूल में लोकतंत्र की जीवंत तस्वीर, तृतीय यूथ पार्लियामेंट का सफल आयोजन
पीरटांड के पाण्डेयडीह में आपस में टकराई तीन गाड़ियां, एक महिला की मौत
भालूबासा में 21 वर्षीय युवक ने नशे से परेशान होकर की आत्महत्या, परिवार में मातम
WhatsApp ने नए फीचर्स किए लॉन्च, मिस्ड कॉल मैसेज से AI स्टेटस तक बड़ा अपडेट
डालमिया भारत ग्रुप ने मनाया सेवा दिवस, सतत विकास और समाज सेवा पर रहा फोकस