देश में शोक की लहर, भाजपा के ईमानदार नेता कैलाश महतो का निधन
सरल स्वभाव और ईमानदारी की मिसाल थे कैलाश महतो
भाजपा के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी कैलाश महतो के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। 35 वर्षों तक पार्टी की सेवा करने वाले कैलाश महतो को ईमानदारी और सरल स्वभाव के लिए जाना जाता था। उनके निधन पर निपु सिंह सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की और इसे भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
रांची : भाजपा का वरिष्ठ नेता रांची जिले के जाने-माने समाजसेवी बरियातू मंडल के पूर्व अध्यक्ष और ईमानदार पुरुष के नाम से जानने वाले कैलाश महतो का निधन से पूरे देश में शोक की लहर है । करीब पैंतीस साल से लगातार भाजपा में अपना सेवा देने वाले और कभी भी पद के लिए किसी को नहीं बोला और ना ही वह पद के लिए कभी लालच की ना ही कभी विधानसभा लोकसभा की टिकट मांगने का प्रयास की ऐसा नेता के निधन से राज्य ही नहीं पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है उनके निधन पर दुःख जताते हुए रांची जिले के समाजसेवी सह रांची लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी निपु सिंह ने कहा कि भाजपा पार्टी में वर्तमान में अगर ईमानदार की बात की जाए तो सबसे पहले कैलाश महतो का नाम आएगा ।

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
