खतरे में है हमारा समाज-संस्कृति समेत पूरा झारखंड: हिमंता बिस्वा सरमा
बोले हिमंता- बेटियों को मिलने वाला सोने का सिक्का आलमगीर आलम खा गया
सहारा में जिसका पैसा डूबा है, भाजपा सरकार बनते ही पाई-पाई लौटा देंगे. उन्होंने हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए, उनके वादे को याद दिलाया. कहा कि, जब लड़कियों की शादी होगी तो उनको सोने का सिक्का मिलेगा, ये सोने का सिक्का कहां गया? ये सोना का सिक्का आलमगीर आलम खा गया.
रांची: असम के मुख्यमंत्री एंव भाजपा चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने महगामा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान सरमा ने सहारा का जिक्र करते हुए कहा कि, सहारा में जिसका पैसा डूबा है, भाजपा सरकार बनते ही पाई-पाई लौटा देंगे. उन्होंने हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए, उनके वादे को याद दिलाया. कहा कि, जब लड़कियों की शादी होगी तो उनको सोने का सिक्का मिलेगा, ये सोने का सिक्का कहां गया? ये सोना का सिक्का आलमगीर आलम खा गया.
बनने जा रही है बीजेपी सरकार
बिस्वा सरमा ने झामुमो-कांग्रेस-राजद पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि, 350 करोड़ रुपए घर से बरामद होते हैं. 20 तारीख को चुनाव के लिए मतदान होने वाला है, 43 सीट पर चुनाव हो चुका है. मैं कह सकता हूं कि बीजेपी सरकार बनने जा रही है. उन्होंने कहा कि, जामताड़ा, राजगोहाल और पाकुड़ में था. लोगों ने मुझे बताया कि जामताड़ा पाकुड़ साहिबगंज में शुक्रवार को स्कूल बंद होते हैं, क्योंकि लोगों को नमाज पढ़ना होती है. सरमा ने कहा कि, अगर शुक्रवार को नमाज पढ़ने के लिए स्कूल बंद होते हैं, तो मंगलवार को भी हनुमान पूजा के लिए बंद होना चाहिए.
झारखंड सरकार को सिर्फ घुसपैठियों से प्यार है

ये घुसपैठियों की सरकार है
समाज और संस्कृति समेत पूरा झारखंड खतरे में है
सरमा ने कहा कि हमारा समाज और संस्कृति समेत पूरा झारखंड खतरे में है, घुसपैठिया आते हैं और आदिवासी बेटियों को बरगलाकर जमीन ह़ड़पने के लिए शादी करते हैं. मुखिया चुनाव लड़ने के लिए शादी करते हैं. उन्होंने कहा कि, ये लोग एक जगह वोट डालते हैं, ये लोग लव जिहाद और वोट जिहाद दोनों जानते हैं. लेकिन जब हिंदू समाज एक हो जाता हैं तब बाबरी मस्जिद भी टूट जाती हैं और राम मंदिर भी बन जाता हैं. उन्होंने कहा कि हमें एक रहना होगा, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे. झारखंड की जनता भाजपा-एनडीए सरकार बनाने जा रही है.
