स्मार्ट सिटी मिशन के दस साल पूरे, भारत सरकार नें सभी स्मार्ट शहरों को दी बधाई
पूरे देश में ग्रिनफिल्ड सिटी के विस्तार को लेकर तैयार होगा ब्लू प्रिंट
स्मार्ट सिटी मिशन, भारत सरकार की निदेशक नें इस प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए कहा कि देश के दूसरे शहरों में भी ऐसी परियोजना विकसित होनी चाहिए. इसके लिए केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय अंत्तर्गत स्मार्ट सिटी मिशन एक ब्लू प्रिंट बनाएगा जो कि रांची स्मार्ट सिटी की तर्ज पर आधारित होगा
रांची: स्मार्ट सिटी मिशन के दस वर्ष पूरे होने पर बुधवार दिनांक 25 जून 2025 को मिशन का दसवां वर्षगांठ मनाया गया. इस मौके पर भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव तथा स्मार्ट सिटी मिशन की निदेशक रूपा मिश्रा नें सभी स्मार्ट शहरों के सीईओ और पदाधिकारियों से विडियो कॉंफ्रेंसिंग के माध्यम से बात की. दस वर्ष पूरे होनें पर रूपा मिश्रा नें बधाई दी और कहा कि मिशन नें देश के शहरीकरण में एक सकारात्मक बदलाव और गति लाया है और हमारी कोशिश होनी चाहिए कि ये गति आगे भी बरकरार रहे. उन्होंनें कहा कि सभी 100 शहरों के विकास के लिए गठित एसपीवी आगे भी कार्य करेंगे और कोशिश होगी की शहरीकरण की योजनाओं में आपके विशेषज्ञता का की मदद ली जाय.
रांची स्मार्ट सिटी की ओर से भी यहां हो रहे कार्यों की जानकारी भारत सरकार को दी गयी. रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के महाप्रबंधक तक्नीकी राकेश कुमार नंदक्योलियार नें बताया कि हम एक ग्रिनफिल्ड प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं जिससे रांची शहर को एक नई दिशा मिली है. प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी ऐसे ग्रिनफिल्ड डेवलपमेंट की योजना पर सरकार कार्य कर रही है.

