राज्य सरकार हिंदूवादी नेताओं को झूठे मुकदमे में भेज रही जेल: बाबूलाल मरांडी

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा

राज्य सरकार हिंदूवादी नेताओं को झूठे मुकदमे में भेज रही जेल: बाबूलाल मरांडी
बाबूलाल मारांडी (फाइल फ़ोटो)

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य सरकार इसी कड़ी में एक बार फिर रांची के युवा भैरव सिंह को एक नये फर्ज़ी मुकदमे में फंसाने की तैयारी की जा रही है. भैरव सिंह से जुड़े जो तथ्य सामने आ रहे हैं, वे प्रथम दृष्टया संदेहास्पद प्रतीत हो रहे हैं.

रांची: बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार अपने विरोधियों, विशेषकर हिंदू समाज से जुड़े लोगों को साजिश के तहत फर्जी मुकदमों में फंसा कर जेल भेजने का प्रयास करती रही है. उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े पाँच वर्षों में ऐसे कई उदाहरण सामने आ चुके हैं, जहां निर्दोष लोगों को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर षड्यंत्र का शिकार बनाया गया है.

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य सरकार इसी कड़ी में एक बार फिर रांची के युवा भैरव सिंह को एक नये फर्ज़ी मुकदमे में फंसाने की तैयारी की जा रही है. भैरव सिंह से जुड़े जो तथ्य सामने आ रहे हैं, वे प्रथम दृष्टया संदेहास्पद प्रतीत हो रहे हैं. आगे कहा कि सरकार के इशारे पर षड्यंत्र करने वाले पुलिस अधिकारी कान खोलकर सुन लें कि आम जनता को झूठे मामले में फंसा कर जेल भेजना जितना आसान है, उसे न्यायालय में साबित करना उतना ही मुश्किल है. बेहतर होगा कि कानूनी दुष्परिणाम भुगतने से पहले ही लोगों को फंसाने से परहेज किया जाए.

झारखंड की जनता कानून का सम्मान करती है और न्यायप्रिय है. जनता मुख्यमंत्री की तरह ग़लत काम करने और मुकदमेबाजी में न निपुण है, और न ही मंहगे वकीलों के दम पर जांच एजेंसियों की जांच को लटकाने-भटकाने का प्रयास करती हैं.

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि पूर्वाग्रह छोड़कर इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करें और राज्य के युवाओं का भविष्य बर्बाद होने से बचाएं.

यह भी पढ़ें Chaibasa News : मानगो पुल के पास खड़े ट्रेलर से टेंपो की भीषण टक्कर, चालक की मौके पर मौत

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Related Posts

Latest News

Hazaribag News : विनोबा भावे विश्वविद्यालय में NSUI की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, छात्र की तबीयत बिगड़ी Hazaribag News : विनोबा भावे विश्वविद्यालय में NSUI की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, छात्र की तबीयत बिगड़ी
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Giridih News: गावां प्रखंड में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के प्रचार हेतु बीएलओ को सामग्री वितरित
पाकुड़ के अमड़ापाड़ा में पाँच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन
पलामू में 24 घंटे में तीन दर्दनाक हादसे, तीन युवकों की मौत से मातम
लोहरदगा में नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में तैयारी बैठक
बीआईएस जमशेदपुर मंडल की पहल, कैंब्रिज स्कूल में उपभोक्ता जागरूकता पर पोस्टर प्रतियोगिता
मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत 18 मरीजों के इलाज को मिली स्वीकृति
बजट सत्र 2026 में सरयू राय पेश करेंगे ‘झारखंड भू-विरासत (जीवाश्म) विधेयक’
Dumka News : सरैयाहाट पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का किया पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार
रांची में बिल्डर से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला, एफआईआर दर्ज
Hazaribag News : गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देश