रुक्का डैम लगातार बारिश से हुआ लबालब, खोले गए तीन फाटक

लगातार हो रही बारिश से डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ा

रुक्का डैम लगातार बारिश से हुआ लबालब, खोले गए तीन फाटक
रुक्का डैम

रुक्का डैम से रांची शहर की बड़ी आबादी को पानी की आपूर्ति होती है. साथ ही रुक्का डैम के पानी से सिकिदिरी हाइडल पावर स्टेशन द्वारा बिजली भी बनाई जाती है.

रांची: झारखंड के कई हिस्सों में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और कई डैम भी पानी से लबालब भर गए हैं. यही हाल राजधानी रांची के सबसे बड़े डैम में से एक रुक्का डैम का भी है. तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से रुक्का डैम लबालब भर गया है. जिसके बाद मंगलवार सुबह डैम के तीन गेट खोल दिए गए, ताकि अतिरिक्त पानी की निकासी हो सके.

बता दें कि रुक्का डैम से रांची शहर की बड़ी आबादी को पानी की आपूर्ति होती है. साथ ही रुक्का डैम के पानी से सिकिदिरी हाइडल पावर स्टेशन द्वारा बिजली भी बनाई जाती है. रुक्का डैम की अधिकतम जल धारण क्षमता 36 फीट है. बीती रात डैम का जलस्तर 32 फीट को पार कर गया था. सोमवार रात को हुई भारी बारिश के बाद डैम में पानी खतरे के निशान को पार कर गया. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले तक डैम में पानी का स्तर मात्र 23 फीट था. लेकिन पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

खान सर को बड़ी राहत! फायरिंग केस में पटना कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत खान सर को बड़ी राहत! फायरिंग केस में पटना कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
ग्रामीण विकास योजनाओं पर केंद्र-राज्य की अहम बैठक, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की समीक्षा
Breaking: सलमान खान की 'मातृभूमि' इस साल नहीं होगी रिलीज? सामने आई बड़ी वजह
99,639 करोड़ निवेश पर BJP का बड़ा हमला, प्रतुल शाह देव बोले- पुरानी घोषणाओं की री-पैकेजिंग
धोनी के सबसे भरोसेमंद साथी स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल बाद छोड़ी CSK
बाबूलाल मरांडी की पहल रंग लाई, नवाडीह गांव में लगा नया 100 KVA ट्रांसफार्मर
प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे से पहले बम धमाकों की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्रुखाबाद मुठभेड़: 25 हजार का इनामी गोकश पुलिस की गोली से घायल, गिरफ्तार
घायल पहलवान अनंत मुर्मू के लिए मसीहा बनीं जूली हेम्ब्रम, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
साहिबगंज में 15 जुलाई को 5 घंटे का सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, जानिए कब होगा ब्लैकआउट
गिरिडीह में सनसनी: सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ. बी.एन. झा का शव कुएं से बरामद
सुनील साह बने राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ के साहिबगंज जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह