Ranchi News: 'टीचर ऑफ द मंथ' बनीं डीपीएस की शिक्षिका सोनाली गुप्ता
प्राचार्या डॉ. चौहान ने सोनाली गुप्ता को बताया प्रेरक शिक्षिका, दी शुभकामनाएं
दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची की सेकेंडरी विंग की शिक्षिका सोनाली गुप्ता को उनके उत्कृष्ट शैक्षिक योगदान के लिए 'टीचर ऑफ द मंथ' सम्मान प्रदान किया गया. प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने उनके धैर्य, संवेदनशीलता और मार्गदर्शन की सराहना की.
रांची: दिल्ली पब्लिक स्कूल(डीपीएस) ने एक बार फिर अपने शिक्षकों के समर्पण और उत्कृष्ट कार्य को सम्मानित करते हुए सेकेंडरी विंग की शिक्षिका मिस सोनाली गुप्ता को 'टीचर ऑफ द मंथ' के पुरस्कार से सम्मानित किया. यह सम्मान उन्हें उनके शिक्षण क्षेत्र में रचनात्मक योगदान, विद्यार्थियों के साथ सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार और निरंतर प्रयासों के लिए प्रदान किया गया.
इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने शिक्षिका सोनाली गुप्ता की सराहना करते हुए कहा, “एक सच्चा शिक्षक केवल पठन-पाठन तक सीमित नहीं रहता, वह विद्यार्थियों के भविष्य को आकार देता है. सोनाली गुप्ता जिस धैर्य, संवेदनशीलता और नवीनता के साथ छात्रों का मार्गदर्शन करती हैं, वह वास्तव में अनुकरणीय है.”

Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.
Related Posts

Latest News

