Ranchi News: छात्रों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रशासनिक संवाद की व्यवस्था की जाए सुनिश्चित: गुड्डू राय
DSPMU द्वारा तुगलक्की फरमान जारी करना अत्यंत निंदनीय
by: Sujit Sinha
On
रांची: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर के द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में अभाविप प्रतिनिधिमंडल के द्वारा कुलपति के नाम ज्ञापन सौंप कर अवगत कराया गया की जिस प्रकार से तुगलक्की फरमान विश्वविद्यालय द्वारा जारी किया गया है वह अत्यंत निंदनीय घटना है विद्यार्थी परिषद इसकी कड़ी शब्दों में भर्त्सना करती है और शीघ्र इस प्रकार की अधिसूचना को अभिलंब निरस्त कर छात्र-छात्राओं के हित में आंदोलन, विरोध के पूर्व की भांति विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों की आवाज को बरकरार रखा जाए.
केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य दिशा ने कहा कि उक्त विषय को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए या उसमें संशोधन कर छात्र हित को प्राथमिकता दी जाए, नामांकन प्रक्रिया के दौरान विशेष परिस्थिति में छात्रों के साथ एक सहयोगी या अभिभावक को प्रवेश की अनुमति दी जाए.
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Sujit Sinha
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.
