Ranchi News: सरला बिरला पब्लिक स्कूल में ‘इंद्रप्रस्थ 2025' का भव्य शुभारंभ
फेस्ट के पहले दिन ‘बुल एंड बियर’ प्रतियोगिता आयोजित
रांची: सरला बिरला पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को समर्पित तीन दिवसीय इंटर-स्कूल कॉमर्स फेस्ट -‘इंद्रप्रस्थ 2025’ का भव्य शुभारंभ अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ किया गया. रांची सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स के तत्वावधान में आयोजित इस बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा मार्गदर्शक शिक्षकों द्वारा पूर्ण निष्ठा, रचनात्मकता एवं उत्साह के साथ किया गया. समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके उपरांत स्वागत गीत और गणेश वंदना ने वातावरण को सांस्कृतिक आभा से भर दिया.
कॉमर्स फेस्ट ‘इंद्रप्रस्थ’ का मूल उद्देश्य छात्रों में व्यावसायिक दृष्टिकोण, वित्तीय साक्षरता और उद्यमशील कौशल को प्रोत्साहित करना है. इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत विविध रोचक, ज्ञानवर्धक और चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जो विद्यार्थियों की तार्किक सोच, सृजनात्मकता और टीम भावना को उभारने के लिए विशेष रूप से तैयार की गई थीं. फेस्ट के पहले दिन ‘बुल एंड बियर’ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने शेयर बाजार की अनिश्चितताओं, उतार-चढ़ाव और व्यापारिक रणनीतियों का रोमांचकारी अनुभव प्राप्त किया. इस गतिविधि ने विद्यार्थियों को बाजार की परिस्थितियों में सोचने, विश्लेषण करने एवं प्रतिक्रिया देने की अद्भुत क्षमता विकसित करने का अवसर दिया. दूसरे दिन ‘बिडिंग वॉर्स’ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थियों को सौदेबाजी की कला में पारंगत होने तथा नवाचार से युक्त उत्पाद प्रस्तुति में अपनी रचनात्मकता और रणनीतिक सोच का प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होगा. तीसरे दिन की गतिविधियाँ -‘एस्केप रूम’ और ‘हैच पिच’ विद्यार्थियों की रणनीतिक क्षमता, समस्या-समाधान कौशल तथा टीमवर्क को उजागर करने के उद्देश्य से आयोजित की जाएँगी. इन रोचक प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागी व्यापारिक चुनौतियों के बीच समाधान खोजने की दक्षता अर्जित करेंगे तथा नवोन्मेष की प्रेरणा से युक्त प्रस्तुति देने का अनुभव प्राप्त करेंगे.
द्वितीय - लोयोला कॉन्वेंट स्कूल, रांची
तृतीय - डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या परमजीत कौर ने वाणिज्य शिक्षा के वर्तमान और भविष्य में बढ़ते महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा “आज की वैश्विक और प्रतिस्पर्धात्मक अर्थव्यवस्था में वाणिज्य शिक्षा न केवल छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अग्रसर करती है, अपितु उन्हें भारत के आर्थिक विकास में सक्रिय सहभागी भी बनाती है.” ‘इंद्रप्रस्थ’ कॉमर्स फेस्ट विद्यार्थियों के लिए केवल एक प्रतिस्पर्धात्मक मंच नहीं, बल्कि ज्ञान, नवाचार और नेतृत्व का ऐसा संगम सिद्ध हो रहा है, जो उन्हें भविष्य के सफल व्यवसायी और उद्यमी बनने की दिशा में सशक्त प्रेरणा प्रदान करता है.
