Ranchi News: महुआ माजी सड़कों पर निकली, लोगों की समस्याओं का निदान हेतु पदाधिकारी को दिया दिशा निर्देश
नित्य प्रतिदिन कर रही है बोरिंग का शिलान्यास
by: Sujit Sinha
On
रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा से राज्यसभा सांसद डॉ॰ महुआ माजी ने अपने सांसद निधि से रांची के अनेकों स्थानों पर लगातार नित्य प्रतिदिन बोरिंग का शिलान्यास कर रही है. रांची की जनता पीने कि पानी की समस्याओं का समाधान होते देख लोग बहुत खुश है जो काम आज तक नहीं हुआ वह राज्यसभा सांसद डॉ० महुआ माजी कर रही है.
महुआ माजी ने अपने संबोधन में कहा कि लगातार पीने के पानी के लिए बोरिंग का सिलसिला तो चल ही रहा है साथ ही लोगों की हर समस्याओं का जैसे की वीर बिरसानगर और लाइन टैंक रोड में हर उन समस्याओं का निदान करने के लिए रांची नगर निगम के संबंधित पदाधिकारी को ऑन द स्पॉट बुलाकर दिशा निर्देश दिया की आम जनता की समस्याओं का हर संभव निदान किया जाए. मैं हमेशा लोगों की समस्याओं को लेकर संबंधित जगहों पर संबंधित अधिकारी को बुलाकर उसका निदान करने की हर संभव कोशिश करूंगी, विभिन्न जगहों पर जाकर सड़कों, नालियों, सेफ्टी टैंक सहित कचरा उठाओ के जगहों का निरीक्षण किया. गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Sujit Sinha
Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.



