Ranchi News: बीआईटी मेसरा में 'बिटोत्सव 2026' का भव्य आगाज, देशभर से बड़ी भागीदारी
बैंड प्रतियोगिता में 'कर्ली टेल्स' ने मारी बाजी: लाइव म्यूजिक पर झूमे छात्र
रांची के बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान मेसरा में वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव बिटोत्सव 2026 का रंगारंग शुभारंभ हुआ जिसमें देशभर से आए छात्र प्रतिभागियों ने फुटलूज नृत्य और बैंड जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया कार्यक्रम के दौरान रजिस्ट्रार डॉ राजेश जैन ने विजेताओं को सम्मानित किया जबकि शाम का समापन गायिका माही की मेलोडी नाइट के साथ हुआ जिसमें छात्रों ने मधुर संगीत का आनंद लिया यह उत्सव अगले दो दिनों तक विभिन्न तकनीकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ जारी रहेगा।
रांची: बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा में वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव बिटोत्सव 2026 की शुरुआत देशभर से आए प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ हुई। कार्यक्रम की शुरुआत दो प्रमुख प्रतियोगिताओं से हुई। फुटलूज में विभिन्न शैलियों की नृत्य प्रस्तुतियाँ छात्रों की बड़ी संख्या के सामने प्रस्तुत की गईं। इस प्रतियोगिता का मूल्यांकन कोलकाता की अंकना, वाराणसी की जाह्नवी तथा रांची के मुकेश और राकेश द्वारा किया गया। निर्णायकों का सम्मान अल्का श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इसके बाद बैंड प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी मौलिक और प्रस्तुत गीतों की लाइव प्रस्तुति दी। इस प्रतियोगिता का मूल्यांकन कुमार भास्कर, आदित्य चटर्जी और अंजलिका निगम द्वारा किया गया, जिनका सम्मान डॉ. मृणाल कुमार पाठक ने किया। फुटलूज प्रतियोगिता का खिताब सोबर स्क्वाड को मिला, जबकि बैंड प्रतियोगिता में कर्ली टेल्स ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को उपहार प्रदान किए गए।

प्रमुख प्रतियोगिताओं के अलावा कार्यक्रम में विभिन्न स्थलों पर कला, साहित्य और नाटक से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का संचालन डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव और डॉ. ओ. पी. पांडेय के मार्गदर्शन में किया गया, जबकि सह-समन्वयक के रूप में सुमित श्रीवास्तव और डॉ. मृणाल कुमार पाठक ने सहयोग दिया साथ ही छात्र समन्वयक रोहित, आशीष, रोनित, प्रेम, सौम्या एवं समस्त बिटोत्सव टीम ने भी आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है ।
इसके अतिरिक्त अनौपचारिक और खेल गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं, जिनमें प्रश्नोत्तरी, रणनीति आधारित खेल और तकनीक आधारित प्रतियोगिताएँ शामिल थीं। शाम का समापन मेलोडी नाइट के साथ हुआ, जिसमें माही की प्रस्तुति ने बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित किया। उनकी प्रस्तुति में ऊर्जावान धुनों और मधुर संगीत का शानदार संगम देखने को मिला, जिसने दर्शकों को एक अनूठा संगीत अनुभव प्रदान किया। बिटोत्सव 2026 का आयोजन 21 और 22 मार्च को भी जारी रहेगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक, तकनीकी और अनौपचारिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
