Ranchi News: इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी की कार्यकारिणी बैठक उपायुक्त की अध्यक्षता में संपन्न

ब्लड डोनेशन को बढ़ावा देने पर विशेष जोर

Ranchi News: इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी की कार्यकारिणी बैठक उपायुक्त की अध्यक्षता में संपन्न
इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी की कार्यकारिणी बैठक उपायुक्त एवं अन्य सदस्य

कार्यकारिणी की रांची के सक्षम व्यापारियों एवं समाजसेवियों से अपील, सोसायटी को और अधिक सशक्त एवं सेवापरक बनाने में आएं आगे

रांची: इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, की कार्यकारिणी समिति की बैठक मोरहाबादी स्थित रेड क्रॉस सभागार में उपायुक्त-सह-अध्यक्ष मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे. बैठक में विगत दो वर्षों के कार्यकाल की समीक्षा की गई तथा आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया. बीते वित्तीय वर्ष में प्राप्त आमदनी एवं व्यय की जानकारी लेते हुए समिति ने पारदर्शिता एवं जवाबदेही को प्राथमिकता देने की बात कही.

बैठक में ब्लड डोनेशन को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया. इसके लिए अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई. उपायुक्त सह अध्यक्ष मंजूनाथ भजंत्री ने बैठक में कहा कि रेड क्रॉस सोसायटी के समस्त कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे, इसके लिए सभी सदस्य संकल्पित रहें. उन्होंने टीम वर्क को बल देते हुए सभी सदस्यों को साथ लेकर कार्य करने की की बात कही. समिति द्वारा रांची के सक्षम व्यापारियों एवं समाजसेवियों से अपील की कि वे रेड क्रॉस सोसायटी को और अधिक सशक्त एवं सेवापरक बनाने में आगे आएं. साथ ही समिति द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही एक और बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें ऐसे संगठनों को आमंत्रित किया जाएगा जो मेडिकल क्षेत्र में रेड क्रॉस की तरह कार्य कर रहे हैं, ताकि सहयोग और समन्वय को और मजबूत किया जा सके.

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सोसायटी में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, साथ ही ब्लड कंपोनेंट मशीन की आवश्यकता को देखते हुए उसके लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजा जाएगा. साथ ही डीएमएफटी फंड के माध्यम से भवन की मरम्मत हेतु प्रस्ताव तैयार करने का निर्णय भी लिया गया ताकि भवन की स्थिति सुदृढ़ की जा सके. साथ ही सभागार के प्रभावी उपयोग पर भी विचार किया गया. समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि 10-15 हजार की राशि के प्रतिदिन भुगतान पर बैठकों के लिए सभागार का उपयोग किया जा सकेगा. दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग एवं अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु एक टीम गठन की योजना पर भी सहमति बनी.

मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा रेड क्रॉस सोसायटी शाखा का निरीक्षण भी किया गया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने सोसायटी की विभिन्न गतिविधियों, संचालित सेवाओं तथा उपलब्ध संसाधनों की विस्तार से जानकारी ली. उन्होंने रक्त संग्रहण, वितरण प्रक्रिया, प्राथमिक उपचार, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं अन्य सेवाओं की स्थिति का भीनिरीक्षण लिया. उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सोसायटी जनहित में कार्य करने वाली महत्वपूर्ण संस्था है और इसके कार्यों में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बनी रहनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: आदिवासी पदाधिकारियों पर हमला बर्दाश्त नहीं, रमेश टुडू मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रक्तदान शिविरों का नियमित आयोजन हो, जरूरतमंदों तक समय पर रक्त की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा अधिक से अधिक युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाए. उन्होंने भवन की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण और आपातकालीन सेवाओं की तत्परता की भी सराहना की एवं इन पहलुओं में निरंतर सुधार के निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें: झारखंड पुलिस में अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल, 201 डीएसपी का तबादला

इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी के पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

Giridih News: 45°C टॉर्चर के बीच पुलिस का मानवीय चेहरा, एसपी डॉ. बिमल कुमार ने खुद अपने हाथों से राहगीरों को पिलाया पानी Giridih News: 45°C टॉर्चर के बीच पुलिस का मानवीय चेहरा, एसपी डॉ. बिमल कुमार ने खुद अपने हाथों से राहगीरों को पिलाया पानी
Dumka News: निर्बाध बिजली आपूर्ति पर डीसी सख्त, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने विद्युत अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
कोयला तस्करों पर सुरक्षा बलों का वज्रपात, बूटू बाबू बंगला इलाके में भारी मात्रा में अवैध कोयला नष्ट
बाघमारा में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट: कतरास थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने का संकल्प
बाघमारा में कोयला माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन: सीआईएसएफ और बीसीसीएल प्रबंधन ने भरे कई अवैध मुहाने
Bokaro News: आर्यिका माताजी हादसे पर जैन समाज का फूटा गुस्सा: गोमिया में निकाला मौन जुलूस, बेरमो एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
झामुमो के पत्र पर बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाह देव का बड़ा हमला: "वोट बेचने वालों को हर कदम पर दिखता है भ्रष्टाचार"
Koderma News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला: दहेज हत्या का आरोपी पति अजीत यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Koderma News: राष्ट्रीय उर्दू सेमिनार का भव्य आयोजन, "समकालीन समस्याएं और संभावनाएं" विषय पर जुटे देशभर के शिक्षाविद
Koderma News: भाकपा माले की सांगठनिक हुंकार, सिमरिया में हुई अहम बैठक, हर गांव में बनेगी ब्रांच कमेटी
Koderma News: माहवारी दिवस पर अनूठी पहल, सखी वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं और किशोरियों को किया गया जागरूक
Koderma News: DLSA का बड़ा अभियान, महिलाओं के विरुद्ध अपराध के खिलाफ सतगावां में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित