Ranchi News: पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक आज, ट्रैफिक पुलिस ने कई मार्गों के रूट को किया डायवर्ट  

गृह मंत्री के आने से मार्ग की बढ़ाई गई सुरक्षा

Ranchi News: पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक आज, ट्रैफिक पुलिस ने कई मार्गों के रूट को किया डायवर्ट  
(फाइल फोटो)

रांची: आज होटल रेडिशन ब्लू में आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने ने कई मार्गों के रूट को डायवर्ट किया है. वही स्मार्ट बाज़ार चौक से कडरु ब्रिज के निचे चौक तक सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश व परिचालन पर रोक लगा दी गई है. 

वही राजधानी रांची में सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक बड़े मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गयी है तथा सुबह 8 बजे से 11 बजे और शाम के 4 बजे से 7 बजे तक शहर में छोटे मालवाहक का भी प्रवेश वर्जित रहेगा. वही सुबह 8 बजे से 12 बजे और दोपहर के 2 बजे से शाम के 6 बजे तक बिरसा चौक से सुजाता चौक तक ऑटो का प्रवेश एवं परिचालन बंद रहेगा 

गृह मंत्री के आने से मार्ग की बढ़ाई गई सुरक्षा, कई जगहों पर बैरीकेडिंग 

गृह मंत्री के आने से राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, पूर्वी क्षेत्रीय परिषद के बैठक केलिए गृह मंत्री अमित शाह रांची में हैं जिसे लेकर शहर में 7 आइपीएस, 30 डीएसपी और 1700 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गयी है. बैठक में झारखण्ड के मुख्यमंत्री के अलावे कई राज्यों के मुख्यमंत्री एवं अन्य वीवीआईपी भी शामिल होंगे. इसे देखते हुए शहर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी गयी है और कई मार्गो में बैरीकेडिंग भी की गयी. 

एयरपोर्ट रोड से बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक होते हुए कडरू ब्रिज से होटल रेडीशन ब्लू तक जहां-जहां कटा है, वहां बैरीकेडिंग की गई है ताकि वाहनों को गृह मंत्री अमित शाह के आने जाने के समय रोका जा सके.   

यह भी पढ़ें Ranchi News : सीसीएल मुख्यालय में 123 सेवानिवृत्त कर्मियों को गरिमामय विदाई

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

UPSC Result 2025: 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा सिंह का दावा, आरा बनाम गाजीपुर विवाद से मचा बवाल UPSC Result 2025: 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा सिंह का दावा, आरा बनाम गाजीपुर विवाद से मचा बवाल
झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन
आज का राशिफल विशेष: नौकरी, स्वास्थ्य और धन के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन
Dhanbad News: सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने ब्लॉक टू क्षेत्र की खदानों का किया निरीक्षण
Palamu News: शराब के नशे में बेकाबू स्कॉर्पियो घर में घुसी, बुजुर्ग महिला की मौत
Hazaribagh News: सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने घायलों से की मुलाकात
Sahebganj News: निहारिका ने यूपीएससी में मारी बाजी, 365वीं रैंक लाकर जिले का किया नाम रोशन
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Koderma News: चोरी की घटनाओं का नहीं मिल रहा सुराग
Bokaro News: बीएसएल में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विशेष इंटरैक्टिव सत्र आयोजित
Bokaro News: जनता दरबार में उपायुक्त ने कुल 31 मामलों में की सुनवाई, फिर लगाई संवेदनशीलता 
Bokaro News: एयरपोर्ट को लेकर जिला प्रशासन सख्त, दोबारा अतिक्रमण पर होगी करवाई