Ranchi News: DPS ने नेशनल स्क्वैश एवं क्लस्टर बास्केटबॉल टूर्नामेंट में किया शानदार प्रदर्शन

स्क्वैश और बास्केटबॉल दोनों में मेडल जीत कर दिखाया अनुशासन और टीमवर्क का नतीजा

Ranchi News: DPS ने नेशनल स्क्वैश एवं क्लस्टर बास्केटबॉल टूर्नामेंट में किया शानदार प्रदर्शन
ट्रॉफी के साथ DPS के खिलाड़ी

रांची: दिल्ली पब्लिक स्कूल ने दो प्रमुख खेल प्रतियोगिताओं — डीपीएस नेशनल स्क्वैश चैम्पियनशिप ओपन कैटेगरी 2025 और सीबीएसई क्लस्टर-III बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 — में बेहतरीन प्रदर्शन कर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है।

डीपीएस कोल्लम, केरल में आयोजित डीपीएस नेशनल स्क्वैश चैम्पियनशिप में डीपीएस रांची की प्रतिभावान स्क्वैश टीम ने ओपन कैटेगरी में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीता। विद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रहे चार छात्र जय आर्य (कक्षा 11), निलय मणि सिंह (कक्षा 10), आरव चौधरी (कक्षा 09) और अद्वित तनेजा (कक्षा 08) थे। टीम के सामूहिक प्रदर्शन के साथ ही, अद्वित तनेजा ने व्यक्तिगत श्रेणी में कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) जीतकर विद्यालय के लिए एक और गौरवपूर्ण क्षण जोड़ा।

वहीं दूसरी ओर, डीपीएस रांची ने जमशेदपुर स्थित चिन्मय विद्यालय में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-III बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 में भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। प्रतियोगिता में 97 स्कूलों और 147 टीमों ने भाग लिया। इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में डीपीएस रांची की अंडर-14 बालकों की टीम ने शानदार खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, अंडर-19 बालिकाओं की टीम ने भी बेहतरीन टीमवर्क और रणनीति के साथ खेलते हुए तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया।

छात्रों की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने कहा, “हमारे छात्रों ने एक बार फिर अनुशासन, टीमवर्क और खेल भावना से यह सिद्ध कर दिया है कि वे हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने में सक्षम हैं। मैं सभी प्रतिभागियों को उनके समर्पण के लिए हार्दिक बधाई देती हूं। यह उपलब्धि डीपीएस रांची में समग्र विकास की हमारी सोच को प्रतिबिंबित करती है।”

यह भी पढ़ें: पटना से दिल्ली 4 घंटे में पहुंचाने की तैयारी, बुलेट ट्रेन पर जे.पी. पांडेय ने जताई खुशी

 

यह भी पढ़ें: डेस्टिनेशन झारखंड: नई दिल्ली के ताज पैलेस में पर्यटन और निवेश पर राष्ट्रीय मंथन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप