Ranchi News: चन्द्रेश बजाज को मिला डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मेमोरियल अवार्ड 2025

रियल एस्टेट में नवाचार और रमादा होटल के संचालन के लिए मिला सम्मान

Ranchi News: चन्द्रेश बजाज को मिला डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मेमोरियल अवार्ड 2025
चन्द्रेश बजाज को सम्मानित करते अभिनेता सोनू सूद एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे

रांची के शाकंबरी बिल्डर्स के निदेशक पवन बजाज के पुत्र चन्द्रेश बजाज को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मेमोरियल अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान मुंबई के ताज होटल में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे और अभिनेता सोनू सूद द्वारा प्रदान किया गया.

रांची: शाकंबरी बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पवन बजाज के पुत्र चन्द्रेश बजाज को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मेमोरियल अवार्ड 2025 से मुंबई के प्रतिष्ठित ताज होटल में सम्मानित किया गया है. यह सम्मान उन्हें महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा वर्तमान सांसद नारायण राणे तथा बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने प्रदान किया. 

यह प्रतिष्ठित सम्मान बिहार और झारखंड में शाकंबरी ग्रुप द्वारा रियल एस्टेट क्षेत्र में किए गए विश्वसनीय और उल्लेखनीय कार्य तथा उत्कृष्ट शुद्ध शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराने वाली रमादा होटल की रांची शाखा के सफल संचालन के लिए दिया गया. गौरतलब है कि रमादा की विश्वभर में 9000 से अधिक शाखाएं हैं, परंतु रांची स्थित रमादा होटल, जिसे पवन बजाज ने स्थापित किया है, झारखंड का पहला पूर्णतः शाकाहारी रमादा होटल है, जो अपनी गुणवत्ता, स्वाद और सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है.

विदित हो कि शाकंबरी ग्रुप के संस्थापक पवन बजाज को वर्ष 1996 में इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था. यह पुरस्कार उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती की स्मृति में, उनके कार्यक्षेत्र में दिए गए महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया था. इस प्रकार यह उपलब्धियां न केवल रांची और झारखंड बल्कि पूरे पूर्वी भारत के लिए गर्व का विषय हैं.

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

Sahebganj News : ठप्प पड़ गई गैस एजेंसियों की बुकिंग, बिगड़ गया रसोई में बनी भोजन का स्वाद Sahebganj News : ठप्प पड़ गई गैस एजेंसियों की बुकिंग, बिगड़ गया रसोई में बनी भोजन का स्वाद
बायोमेट्रिक UPI पेमेंट चालू: PhonePe, Google Pay, Paytm पर फेस आईडी-फिंगरप्रिंट सेटअप गाइड
WhatsApp Encryption Explained: क्या कोई आपकी चैट पढ़ सकता है? जानिए सच्चाई
उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें: अमेरिका के THAAD हटाने पर किम का तगड़ा जवाब
Jamshedpur News : संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने शालिग्राम में महिलाओं को बांटी सिलाई मशीनें
पत्रकार सुरक्षा कानून, पेंशन एवं स्वास्थ्य बीमा को लेकर JJA देगा विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन
LPG Gas Saving Tips: इंडियन ऑयल ने बताए आसान तरीके, 25% तक बच सकती है गैस
साहिबगंज में गैस की किल्लत, कोयले की अंगीठी ने फिर पकड़ी रफ्तार
साहिबगंज में रसोई गैस के लिए लंबी कतारें, सप्लाई में देरी से उपभोक्ता परेशान
हंसाने वाला चेहरा रुला गया सबको, बरहरवा के मीडिया इनफ्लूएंसर की मौत 
Silchar Rally: PM Modi बोले- कांग्रेस ने North East को भुलाया, हमने बनाया विकास का सेतु
Aspirants Season 3 Review: DM अभिलाष vs संदीप भैया की टक्कर, सत्ता और अहंकार की नई कहानी