Ranchi News: सीआईएल बैडमिंटन प्रतियोगिता में सीसीएल का दमदार प्रदर्शन, कई वर्गों में जीत

सीसीएल प्रबंधन खेल गतिविधियों को दे रहा लगातार बढ़ावा

Ranchi News: सीआईएल बैडमिंटन प्रतियोगिता में सीसीएल का दमदार प्रदर्शन, कई वर्गों में जीत

सीआईएल अंतर कंपनी बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025-26 में सीसीएल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई वर्गों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कीं। महिला टीम ने टीम स्पर्धा में उपविजेता का स्थान प्राप्त कर कंपनी का नाम रोशन किया।

रांची: सीसीएल  की टीम ने सीआईएल अंतर कंपनी बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कंपनी का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं की घोषणा 28 मार्च 2026 को की गई, प्रतियोगिता में सीसीएल की महिला टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम स्पर्धा में उपविजेता (Runner-up) का स्थान प्राप्त किया। महिला टीम की खिलाड़ियों में पूजा ठाकुर, संयमी निधि, मंजू देवी एवं मिस मालती कुमारी शामिल रहीं, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट समन्वय एवं खेल कौशल का परिचय दिया। 

व्यक्तिगतस्पर्धाओं में भी सीसीएल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। संयमी निधि ने महिला ओपन सिंगल्स वर्ग में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए उपविजेता  का स्थान प्राप्त किया, जबकि वेटरन पुरुष ओपन सिंगल्स वर्ग में अविनाश कुमार तिवारी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। इन उपलब्धियों से यह स्पष्ट होता है कि सीसीएल के खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर हैं।

सीसीएल के निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा तथा निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने खिलाड़ियों से भेंटकर उन्हें जीत की बधाई दी और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि सीसीएल प्रबंधन अपने कर्मचारियों को खेल, सांस्कृतिक एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए निरंतर प्रेरित करता है, ताकि कर्मचारियों का बहुआयामी विकास सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी प्रकार बेहतर प्रदर्शन करते हुए सीसीएल का नाम और अधिक ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया।

सीसीएल प्रबंधन कर्मचारियों के समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्ध है और खेल गतिविधियों को स्वस्थ कार्य-संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा मानता है। सीसीएल टीम की इस उपलब्धि पर कंपनी परिवार में हर्ष का माहौल है तथा सभी ने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

Read More.. मासूम को अगवा कर बोरे में बंद किया, झाड़ियों में फेंकने वाले आरोपी के मोबाइल ने खोले खौफनाक राज

Edited By: Mohit Sinha
Poll
क्या अमेरिका-ईरान सीजफायर टिकाऊ रहेगा?

Latest News

Sahebganj News: लक्ष्मीनारायण महायज्ञ सह कथा का भव्य व दिव्य शुभारंभ, 5100 महिलाओं ने कलश यात्रा में लिया भाग Sahebganj News: लक्ष्मीनारायण महायज्ञ सह कथा का भव्य व दिव्य शुभारंभ, 5100 महिलाओं ने कलश यात्रा में लिया भाग
शादी का सपना दिखाकर रची साजिश! ‘गुरु’ बना हैवान, दुष्कर्म के बाद किया ये कारनामा, पत्नी भी शामिल
Koderma News: जलापूर्ति योजना से पाइप चोरी मामले में दो गिरफ्तार, ट्रक जब्त
Koderma News: कल्याण गुरुकुल में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित
Giridih News: चुंगलो पैक्स में नाबार्ड टीम का निरीक्षण, योजनाओं की समीक्षा
Giridih News: नगर निगम की नई इमारत में पहली बोर्ड बैठक संपन्न, विकास योजनाओं पर हुआ मंथन
Giridih News: चाणक्य पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह धूमधाम से आयोजित
आजसू को पाकुड़ में मिला नया युवा नेतृत्व, प्रणव साह बने जिला प्रभारी
4 साल बाद घर लौटा गुरवा, मां की दुआ और प्रयासों ने रचा चमत्कार
Palamu News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
पीवीयूएनएल टाउनशिप में खुलेगा नया स्कूल, DAV के साथ बड़ा समझौता
Sahebganj News: मॉडल कॉलेज में AI पर अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन, देश-विदेश के विशेषज्ञ लेंगे भाग