Ranchi News: कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी मे करियर गाइडेंस प्रोग्राम का आयोजन

भारतीय वायु सेना से जुड़कर युवा बनाएँ करियर: नितिश प्रकाश सूर्या

Ranchi News: कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी मे करियर गाइडेंस प्रोग्राम का आयोजन

भारतीय वायु सेना के प्रतिनिधि और मोटिवेशनल स्पीकर नितिश प्रकाश सूर्या ने विद्यार्थियों को वायु सेना से कैसे जुड़ें इसकी विस्तृत जानकारी दी

रांची: युवाओं को भारतीय वायु सेना से जुड़ने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से भारतीय वायु सेना के दिशा सेल द्वारा बुधवार को कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी मे करियर गाइडेंस  प्रोग्राम का आयोजन किया गया. भारतीय वायु सेना के प्रतिनिधि और मोटिवेशनल स्पीकर नितिश प्रकाश सूर्या ने विद्यार्थियों को वायु सेना से कैसे जुड़ें इसकी विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने एयर फाॅर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (एएफसीएटी) के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थी वायु सेना की वेबसाइट careerairforce.nic.in पर जाकर सीधे पंजीकरण करा सकते हैं. इसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 को निर्धारित  है. इससे सम्बंधित परीक्षा 22 एवं 23 फरबरी को होगी. कार्यक्रम मे इंजीनियरिंग के सभी ब्रांचो के प्री फाइनल व फाइनल ईयर के विद्यार्थियों ने भाग लिया.

मालूम हो कि सेशन का आयोजन संस्थान के इंस्टिट्यूशन इनोवेशन कॉउन्सिल एवं ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित हुआ. इसके पूर्व प्राचार्य डॉ एल रंगनाथन ने पुष्प गुच्छ देकर आगंतुकों का स्वागत किया. मौके पर आईआईसी के अध्यक्ष प्रो. दीपक कुमार वर्मा, डॉ ए. भट्टाचार्य, प्रो अरशद उशमानी, डॉ नैयर मुमताज़, प्रो. विकास गोराई आदि शिक्षक मुख्य रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन प्रो. रिया सिंह ने किया.

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

झारखण्ड का बजट: अंतिम पायदान पर खड़े समाज के विकास का सच्चा आईना बने झारखण्ड का बजट: अंतिम पायदान पर खड़े समाज के विकास का सच्चा आईना बने
साहिबगंज में रामनाथ पासवान के समर्थन में पंकज मिश्रा का भव्य रोड शो
बजट सत्र के दूसरे दिन जल संसाधन व खाद्य आपूर्ति विभाग पर उठे सवाल
Bokaro News : मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका को कई सामाजिक संगठनों का मिला एकजुट समर्थन
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान
Palamu News : चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी
Koderma News : डीसी के निर्देशन में चुनाव कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Koderma News : बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन ने की अपील
Crime News: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बेरहमी से तोड़े हाथ-पैर, उंगलियों के नाखून उखाड़े