Ranchi News: BIT मेसरा के ICCoSD  ने पहले दिन अकादमिक एवं उद्योग जगत को किया एकजुट

भारत के अग्रणी प्रोद्यौगिकी संस्थानों में से एक बीआइटी IEEE इंटरनेशनल 

Ranchi News: BIT मेसरा के ICCoSD  ने पहले दिन अकादमिक एवं उद्योग जगत को किया एकजुट

रांची: भारत के अग्रणी प्रोद्यौगिकी संस्थानों में से एक बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा ने आज IEEE इंटरनेशनल कॉन्फ्रैन्स ऑन कम्युनिकेशन एण्ड स्मार्ट डिवाइसेज़ (ICCoSD 2025) का उद्घाटन किया. अकादमिक, उद्योग एवं शोध जगत से जाने-माने दिग्गज इस मंच पर एकजुट हुए. 

दो-दिवसीय सम्मेलन की शुरूआत दीप प्रज्जवलन समारोह एवं संस्थान की प्रार्थना के साथ हुई. सम्मेलन के कन्वेनर डॉ गजेन्द्र कांत मिश्रा ने स्वागत संबोधन देते हुए ICCoSD 2025 के दृष्टिकोण एवं उद्देश्यों पर रोशनी डाली. 

मैनेजिंग डायरेक्टर, आईएएस वरूण रंजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे, उनके साथ आईआईटी खड़गपुर से प्रोफेसर सास्वत चक्रवर्ती माननीय अतिथि के रूप में मौजूद रहे. सम्मेलन के पहले दिन प्रोफेसर संजय कुमार ने ईसीई विभाग की क्षमता पर रोशनी डाली. बीआईटी मेसरा के वाईस चांसलर प्रोफेसर इंद्राणी मन्ना ने सत्र की अध्यक्षता की तथा अनुसंधान एवं इनोवेशन प्रणाली में संस्थान की उपलब्धियों के बारे में बताया. 

उद्घाटन सत्र के बाद प्रोफेसर सास्वत चक्रबर्ती ने आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम और उभरती तकनीकों पर विचार रखे. आईआईटी पटना से प्रोफेसर प्रीतम कुमार ने स्मार्ट डिवाइसेज़ पर विचार प्रस्तुत किए, जबकि युनिवर्सिटी और ईस्टर्न फिनलैण्ड से प्रोफसर शियाओ-ज़ी-गाओ ने वर्चुअल रूप से आईओटी ऐप्लीकेशन्स पर अपने विचार प्रस्तुत किए तथा सम्मेलन के विश्वस्तरीय परिप्रेक्ष्य के बारे में बताया.

इस सम्मेलन के दौरान पांच तकनीकी सत्रों का आयोजन हुआ, ऑनलाईन एवं ऑफलाईन मोड्स में 55 रीसर्च पेपर प्रस्तुत किए गए, जहां कम्युनिकेशन सिस्टम, स्मार्ट डिवाइसेज़ एवं आईओटी से जुड़े आधुनिक विषयों को कवर किया गया. पहले दिन का समापन जोश से भरपूर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ. माधवी ने मनमोहक गायन के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जान्ह्वी ने बनारस का प्रतिनिधित्व करते हुए आकर्षक कथक प्रस्तुति दी.

इसके अलावा देव भागलपुर से अनूठी धुनें लेकर मंच पर उतरे, अमन ने कार्यक्रम को अनूठा आकर्षण दिया, त्विशा ने भरतनाट्यम प्रस्तुति के साथ दर्शकों का मन मोह लिया. रांची से अदिति और अराध्या ने कथक की युगल प्रस्तुति देकर इस शाम को और भी भव्य बना दिया.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

Palamu News: संत मरियम आवासीय विद्यालय में पीरियॉडिक टेस्ट शुरू, कक्षाओं में पहुंचे चेयरमैन अविनाश देव Palamu News: संत मरियम आवासीय विद्यालय में पीरियॉडिक टेस्ट शुरू, कक्षाओं में पहुंचे चेयरमैन अविनाश देव
Palamu News: उपायुक्त का बड़ा एक्शन, हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय और अस्पताल का औचक निरीक्षण
Pakur News: डीसी के आदेश पर एक्शन में प्रशासन, कार्यपालक अभियंता और बीडीओ-सीओ ने जांचा चहारदीवारी निर्माण
Pakur News: ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम 
Sahebganj News: मालदा रेल मंडल का ‘बिना टिकट यात्रा बंद करो’ अभियान सफल, 10 दिनों में ₹1.03 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली
Bokaro News: एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह की बड़ी बैठक, लंबित नक्सल कांडों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश
Sahebganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल सांसद का शपथग्रहण समारोह आयोजित
Sahebganj News: मॉडल कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं डेंगू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  
Sahebganj News: सकरीगली में झारखंड मजदूर संघ की बैठक सम्पन्न, 18 मई को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की बनी रणनीति
Hazaribagh News: शतरंज का महाकुंभ शुरू, चतुर्थ एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग टूर्नामेंट का भव्य आगाज
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक महोत्सव 'कस्तूरी-2026' का भव्य आगाज, स्थापना दिवस पर थिरके छात्र
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का कांग्रेस पर तीखा हमला, पुतला दहन को बताया घिनौनी हरकत