नाम बदलने संबंधी गजट नोटिफिकेशन पर तत्काल प्रभाव से रोक, कार्यालय में चिपकाया नोटिस

मामले की होगी उच्च स्तरीय जांच 

नाम बदलने संबंधी गजट नोटिफिकेशन पर तत्काल प्रभाव से रोक, कार्यालय में चिपकाया नोटिस
कार्यालय में चिपका नोटिस

रांची: सरकारी प्रेस में नाम बदलने से संबंधित गजट नोटिफिकेशन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गयी है. नाम परिवर्तन संबंधी गड़बड़ियों, अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जानकारी वित्त विभाग के संयुक्त सचिव कौशल किशोर झा को भी दी गयी है एवं उनसे नाम परिवर्तन संबंधी गजट नोटिफिकेशन को लेकर आवश्यक प्रक्रिया पर मंतव्य की भी मांग की गयी है. क्योंकि सक्षम प्राधिकार की स्वीकृति के किए जा रहे नाम परिवर्तन में भारी पैमाने पर वित्तीय अनियमितता के भी मामले हैं. 

इसकी जानकारी देने पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा है कि वह पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराएंगे. दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जाएगी. इस मामले में जब सरकारी प्रेस के सहायक अधीक्षक संजीव कुमार से वित्त विभाग ने स्पष्टीकरण पूछा तो उन्होंने स्पष्टीकरण का जवाब देने से टाल दिया. 

नाम बदलने का गजट नोटिफिकेशन पर रोक लगाने से वैसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिन्हें दस्तावेज में संशोधित नाम या बदले हुए नाम को जोड़ना है. यदि किसी का नाम गलत हो गया है तो नियम के अनुसार बदले हुए नाम या संसोधित नाम को कानूनी रूप से वैध साबित करने के लिए गजट प्रकाशित करना अनिवार्य है. गजट प्रकाशन का काम सरकारी प्रेस के अलावा किसी और माध्यम से नहीं कराया जा सकता है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.

Latest News

मप्र के सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, आठ गंभीर मरीज बीएमसी रेफर मप्र के सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, आठ गंभीर मरीज बीएमसी रेफर
सुदिव्य कुमार सोनू का राजनीतिक सफर: झारखंड आंदोलन से मंत्री पद तक की यात्रा
Crime News: विसर्जन जुलूस में दोस्तों से विवाद, देर रात कुएं से बरामद हुआ 25 वर्षीय युवक का शव
सुदिव्य सोनू के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, कहा- बड़े भाई थे
झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री व गिरिडीह विधायक सुदिव्य सोनू का निधन
दुःखद खबर: मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, गिरिडीह के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस
मंत्री सुदीव्य सोनू की तबीयत बिगड़ी, गिरिडीह के निजी अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा