मंत्री सुदिव्य कुमार ने आइआइटी, स्किल और फिनटेक युनिवर्सिटी की केंद्र से की मांग

राज्य में एक लाख की आबादी पर महज आठ कॉलेज उपलब्ध

मंत्री सुदिव्य कुमार ने आइआइटी, स्किल और फिनटेक युनिवर्सिटी की केंद्र से की मांग
सुदिव्य कुमार( उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री)

रांची में आइआइटी, स्किल युनिवर्सिटी और फिनटेक युनिवर्सिटी एव, उन्होंने राज्य में उच्च शिक्षा में ग्रास इनरालमेंट रेशियो तथा कालेजों का घनत्व कम होने का हवाला देते हुए कई संस्थानों की स्थापना के लिए आर्थिक सहायता की केंद्र से मांग की

रांची: राज्य में उच्च शिक्षा के विकास के लिए झारखंड के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर कई प्रस्ताव दिए. उन्होंने रांची में आइआइटी, स्किल युनिवर्सिटी और फिनटेक युनिवर्सिटी एव, उन्होंने राज्य में उच्च शिक्षा में ग्रास इनरालमेंट रेशियो तथा कालेजों का घनत्व कम होने का हवाला देते हुए कई संस्थानों की स्थापना के लिए आर्थिक सहायता की केंद्र से मांग की. उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को बताया कि झारखंड में उच्च शिक्षा में ग्रास इनरालमेंट रेशियो 18.3 प्रतिशत ही है. साथ ही यहां एक लाख की आबादी पर महज आठ कॉलेज उपलब्ध हैं.

उन्होंने रांची में स्किल युनिवर्सिटी और फिनटेक युनिवर्सिटी की स्थापना के लिए 800 करोड़ की आर्थिक सहायता राशि की मांग रखी एवं साथ ही साथ आइआइटी की स्थापना, निफ्ट कैंपस के विस्तार और पीआइएफसी के राज्य सरकार के प्रस्ताव पर शीघ्र निर्णय लेने का अनुरोध किया. उन्होंने बताया कि ई समर्थ और इनोवेशन पालिसी 2025 को आइआइटी के सहयोग से संचालित करने की योजना है

स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के अंतर्गत, IITM मॉडल के तर्ज पर्यटन संस्थान की स्थापना की मांग

स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के अंतर्गत चांडिल, नेतरहाट एवं तेनुघाट में ईको टूरिज्म परियोजनाओं के विकास के लिए एवं आर्थिक सहयोग का अनुरोध के लिए राज्य के पर्यटन एवं कला संस्कृति मंत्री ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री से मुलाकात की. साथ ही IITM मॉडल की तर्ज पर झारखंड में भी पर्यटन संस्थान की स्थापना की मांग की. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मेलों के आयोजन के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय और राज्य सरकार के संयुक्त तत्वावधान में कार्य हो. पुरातात्विक एवं विरासत स्थलों के संरक्षण की दिशा में केंद्र से सहयोग का अनुरोध भी किया.

केन्द्रीय मंत्री से शहरी विकास के मुद्दों पर भी चर्चा  

नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत झारखंड के गंगा तटीय नगरों में एसटीपी, इंटरसेप्शन और डायवर्सन कार्य तथा लिक्विड वेस्ट मेनेजमेंट यूनिट की स्थापना और दामोदर घाटी निगम से झारखंड के लिए जल आवंटन प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने का अनुरोध मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और साहिबगंज सांसद विजय कुमार हांसदा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी मुलाकात कर की.

यह भी पढ़ें: समाज को बांटना और तोड़ना, कांग्रेस की फितरत, यह षड्यंत्र सफल नहीं होने देंगे: बाबूलाल मरांडी

एजुकेशन लोन स्कीम के तहत राज्य को 231.72 करोड़ रुपये क्षति होने का दावा

झारखंड के मंत्री ने एजुकेशन लोन स्कीम के तहत राज्य को 231.72 करोड़ रुपये क्षति होने का दावा किया. उनके अनुसार, अधिकांश ऋण अन्य राज्यों के संस्थानों को देने से झारखंड को यह क्षति हुई है. उन्होंने राज्य हित में केंद्र से अपेक्षित सहयोग का अनुरोध करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र और राज्य सरकार की साझेदारी से झारखंड में उच्च शिक्षा में विकास होगा.

यह भी पढ़ें: रांची में आई गॉट कर्मयोगी पोर्टल कार्यशाला का आयोजन, दीपिका पांडेय सिंह ने किया उद्घाटन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: राज्यपाल से मिले इंडिया थेरेपी सेंटर के निदेशक, पुनर्वास सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा
बीसीसीएल की पहलः रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन
Dumka News: कारूडीह शिव मंदिर के पास सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dumka News: दो दिनों के भीतर 85 प्रतिशत मैपिंग पूरा करने का निर्देश
Pakur News: 'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' अभियान का शुभारंभ, बीडीओ ने निकाली जागरूकता रैली
Pakur News: पॉलिटेक्निक में बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं वायरिंग कनेक्शन पर कार्यशाला आयोजित
Pakur News: गुजारा भत्ता नहीं देने के मामले में मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Deoghar News: कॉलेज में शीतल पेयजल और कैंटीन की मांग पर एनएसयूआई का प्रदर्शन
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जनगणना की समीक्षा
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा
Hazaribagh News: दनुआ घाटी में कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, 8 लोग घायल