निर्दलीय प्रत्याशी अमित शर्मा सहित कई भाजपा में हुए शामिल

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन

निर्दलीय प्रत्याशी अमित शर्मा सहित कई भाजपा में हुए शामिल
मिलन समारोह में शामिल भाजपाई.

हिमंता बिस्वा बोले- झारखंड में एनडीए और बीजेपी के लहर चल रही है. मिलन समारोह में शामिल रविंद्र राय ने कहा, हेमंत सरकार की वजह से झारखंड पर खतरा मंडरा रहा है. 

रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिश्व सरमा और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय ने निर्दलीय प्रत्याशी सहित अन्य को भाजपा की सदस्यता दिलाई.

इस अवसर पर भाजपा के चुनाव का प्रभारी हिमंत बिस्वा ने कहा कि झारखंड में एनडीए और बीजेपी की लहर है. झारखंड चुनाव की घोषणा के बाद पार्टी के कई नेताओं ने निर्दलीय के तौर पर नामांकन दाखिल किया है. पार्टी में नाराजगी होती है. हम लोग सभी से बातचीत कर उनकी नाराजगी दूर कर रहे हैं. इस दौरान कई सदस्य बाहर निकल गए थे. उन्हें भी दोबारा पार्टी में लाने का काम हो रहा है. उन्होंने कहा कि अमित शर्मा और उनका परिवार झारखंड की संस्कृति की सुरक्षा के लिए लगातार काम करते हैं. अमित शर्मा ने निर्दलीय प्रत्याशी से नामांकन वापस ले लिया है.इनके भाजपा से जुड़ने से सिंहभूम में पार्टी को बहुत ताकत मिलेगी.

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रविंद्र राय ने कहा कि परिवार में कभी-कभी मतभेद हो जाता है और अपने लोग बिखर जाते हैं. कहीं ना कहीं भाजपा और उसकी विचारधारा से जुड़े हुए सभी लोगों की पार्टी में वापसी हुई है. वर्तमान सरकार की वजह से झारखंड पर खतरा मंडरा रहा है. झारखंड को बचाने के लिए फिर से सभी भाजपा के साथ जुड़े हैं. 

रामनारायण ने कहा कि झारखंड में परिवर्तन की लहर है. उन्होंने कहा कि परिवार में वापस आकर आनंदित महसूस कर रहा हूं. अब अंतिम क्षण तक भारतीय जनता पार्टी में रहूंगा. पार्टी की ओर से जो जवाबदेही दी जाएगी, उसे पूरा करूंगा. पूरे राज्य में घूम कर पार्टी को जीतने का काम करूंगा. आज झारखंड और देश में भारतीय जनता पार्टी की जरूरत है.

Read More.. केक के बाद कमजोरी, पिज्जा के बाद बेहोशी: बर्थडे पार्टी में छात्रा से दरिंदगी, आपबीती सुनाते कांप उठी

इस अवसर पर पार्टी में निर्दलीय प्रत्याशी अमित शर्मा, भारतीय जनतंत्र मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी पप्पू राव, भारतीय जनतंत्र मोर्चा के महेश सहित विजय नारायण, नवीन कुमार, गोल्डन पांडे, श्रवण पासवान, विभीषण गोप, नीरज कुमार ओझा, सत्य प्रकाश, बच्चन सिंह, संदेश तिवारी, हरेंद्र पांडेय सहित अन्य शामिल हुए.

Read More.. Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

Edited By: Subodh Kumar

Latest News

Koderma News: हज यात्रा पर रवाना हुए आजमीने हज यात्री , दुआ की महफ़िल में जुटे लोग Koderma News: हज यात्रा पर रवाना हुए आजमीने हज यात्री , दुआ की महफ़िल में जुटे लोग
Giridih News: जगन्नाथडीह-अहरडीह में 551 कलशों की भव्य यात्रा से गूंजा पूरा क्षेत्र
एसबीयू में अंतरराष्ट्रीय AI सम्मेलन का भव्य समापन, 400+ प्रतिभागियों की भागीदारी
समृद्ध झारखंड की खबर का असर: उपायुक्त ने लिया संज्ञान, प्रिया की पढ़ाई को मिला सहारा
जेटेट नियमावली रद्द होना पलामू के युवाओं की बड़ी जीत: आशुतोष तिवारी
Sahebganj News: फरक्का एक्सप्रेस में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, कोच अटेंडेंट शराब के साथ गिरफ्तार
Koderma News: जैन मंदिर में भगवानी देवी अजमेरा की पुण्यतिथि पर भव्य पूजन
झारखंड में बड़ी सफलता: पुलिस-CRPF ऑपरेशन में 4 माओवादी ढेर, भारी हथियार बरामद
Jamshedpur News: कदमा में दर्दनाक घटना, बीटेक छात्र ने तनाव में उठाया खौफनाक कदम
Sahebganj News: राजमहल में सोहराई लोक कला कार्यशाला का भव्य समापन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Dhanbad News: बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दौड़-लंबी कूद के साथ जारी होमगार्ड भर्ती
Dumka News: बिजली दर वृद्धि के खिलाफ भाजपा का उग्र प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना
Advertisement