प्रो क्षितिज भूषण बनाए गए सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के कुलपति, राष्ट्रपति ने नियुक्त किए 12 वीसी

प्रो क्षितिज भूषण बनाए गए सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के कुलपति, राष्ट्रपति ने नियुक्त किए 12 वीसी

रांची : प्रो क्षितिज भूषण दास (Prof Kshiti Bhusan Das) रांची स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (CUJ) के नए कुलपति नियुक्त किए गए हैं। प्रो क्षितिज इस वक्त सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ ओडिशा में प्रतिकुलपति हैं। मालूम कि प्रो नंद कुमार इंदु के बाद से प्रो आरके दास सीयूजे के कुलपति के प्रभार में थे।

प्रो क्षितिज को 38 सालों का लंबा शैक्षणिक अनुभव है। राष्टप्रति रामनाथ कोविंद ने 12 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपति की नियुक्ति को मंजूरी दी है, जिसमें सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड भी शामिल है।

इनके अलावा तारकेश्वर कुमार का हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय का, प्रकाश बंसल को हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का, संजीव जैन को जम्मू कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय का, बत्तू सत्यनारायण को कर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालय का, मुतकलिंगन कृष्णन को तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय का, बसूतकर जे राव को हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय का, प्रभाशंकर शुक्ला को नार्थ इस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी शिलांग का, आलोक कुमार चक्रावल को गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर का, सैयद अइनुल हसन को मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय, लोकेंद्र सिंह को मणिपुर विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

Elon Musk चेतावनी: बच्चों से दूर रखें ChatGPT, कनाडा स्कूल शूटिंग में AI की भूमिका Elon Musk चेतावनी: बच्चों से दूर रखें ChatGPT, कनाडा स्कूल शूटिंग में AI की भूमिका
Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह
Dhanbad News: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल
Dumka News: बाल विवाह उन्मूलन को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित
Dhanbad News: मेला घूमने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, छह के खिलाफ मामला दर्ज
कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान बोकारो के व्यवसायी को लेवी के लिए दे रहा धमकी  
Dumka News: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत
Dumka News: टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक होंडा शोरूम में घुसा
Dumka News: बीडीओ ने किया पंचुवटिकर आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरिक्षण 
Dumka News: टीन बाजार स्थित पूजा सामग्री दुकान में भीषण आग 
Pakur News: मैट्रिक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
Pakur News: आयुष विभाग का योग प्रशिक्षण कार्यक्रम, 20 स्थानों पर कराया गया अभ्यास