JMM ने खूंटी से बदला उम्मीदवार, स्नेहलता को हटा कर रामसूर्य मुंडा को दिया मौका 

सरायकेला से गणेश महली देंगे चंपाई सोरेन को टक्कर

JMM ने खूंटी से बदला उम्मीदवार, स्नेहलता को हटा कर रामसूर्य मुंडा को दिया मौका 
फाइल फोटो

झारखंड में इंडिया गठबंधन की अगुवाई कर रहे झामुमो ने खूंटी से अपना उम्मीदवार बदल दिया है. पार्टी ने खूंटी से स्नेहलता को हटा कर रामसूर्य मुंडा को टिकट दे दिया है.

रांची: झारखंड में इंडिया गठबंधन की अगुवाई कर रहे झामुमो ने खूंटी से अपना उम्मीदवार बदल दिया है. पार्टी ने खूंटी से रामसूर्य मुंडा को दे टिकट दिया है. झामुमो ने पहले खूंटी से स्नेहलता कंडुलना को उम्मीदवार बनाया था. गुरुवार की देर रात झामुमो ने एक नई सूची जारी की, जिसमें रामसूर्य मुंडा को खूंटी से उम्मीदवार बनाने की घोषणा की गई. 

सरायकेला में झामुमो ने फाइनल किया प्रत्याशी

सरायकेला विधानसभा सीट से भी झामुमो प्रत्याशी फाइनल हो गया है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन यहां से चुनाव लड़ रहे हैं. तो उनके खिलाफ झामुमो ने भाजपा छोड़कर आए गणेश महली को अपना उम्मीदवार बनाया है. गणेश महली पहले भी चंपाई सोरेन को सरायकेला से टक्कर देते रहे हैं. गणेश महली पहले भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ते थे और चंपाई सोरेन झामुमो के टिकट पर इस बार सरायकेला सीट पर दोनों प्रमुख उम्मीदवार वही हैं, सिर्फ पार्टी बदल गई है. चंपाई सोरेन इस बार भाजपा के उम्मीदवार हैं, तो गणेश महली झामुमो के उम्मीदवार हैं.

Edited By: Arpana Kumari

Related Posts

Latest News

Sahebganj News : ठप्प पड़ गई गैस एजेंसियों की बुकिंग, बिगड़ गया रसोई में बनी भोजन का स्वाद Sahebganj News : ठप्प पड़ गई गैस एजेंसियों की बुकिंग, बिगड़ गया रसोई में बनी भोजन का स्वाद
बायोमेट्रिक UPI पेमेंट चालू: PhonePe, Google Pay, Paytm पर फेस आईडी-फिंगरप्रिंट सेटअप गाइड
WhatsApp Encryption Explained: क्या कोई आपकी चैट पढ़ सकता है? जानिए सच्चाई
उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें: अमेरिका के THAAD हटाने पर किम का तगड़ा जवाब
Jamshedpur News : संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने शालिग्राम में महिलाओं को बांटी सिलाई मशीनें
पत्रकार सुरक्षा कानून, पेंशन एवं स्वास्थ्य बीमा को लेकर JJA देगा विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन
LPG Gas Saving Tips: इंडियन ऑयल ने बताए आसान तरीके, 25% तक बच सकती है गैस
साहिबगंज में गैस की किल्लत, कोयले की अंगीठी ने फिर पकड़ी रफ्तार
साहिबगंज में रसोई गैस के लिए लंबी कतारें, सप्लाई में देरी से उपभोक्ता परेशान
हंसाने वाला चेहरा रुला गया सबको, बरहरवा के मीडिया इनफ्लूएंसर की मौत 
Silchar Rally: PM Modi बोले- कांग्रेस ने North East को भुलाया, हमने बनाया विकास का सेतु
Aspirants Season 3 Review: DM अभिलाष vs संदीप भैया की टक्कर, सत्ता और अहंकार की नई कहानी