बिजली उत्पादन में झारखण्ड बनेगा आत्मनिर्भर, पतरातू में जल्द शुरू होगा बिजली उत्पादन
पतरातू प्लांट 800 मेगावाट यूनिट व्यावसायिक उत्पादन के लिए तैयार
झारखंड को बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। PVUNL की पहली यूनिट पूरी तरह से तैयार है और इसके दो सफल ट्रायल हो चुके हैं। तीसरा और अंतिम ट्रायल 6 अगस्त को प्रस्तावित है ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर भी लगभग पूरा हो चुका है.
रांची: झारखंड के लिए बिजली क्षेत्र में एक बड़ी खुशखबरी है। पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL), जो NTPC और JBVNL का एक संयुक्त उपक्रम है, अपने 800 मेगावाट की पहली यूनिट से बिजली उत्पादन शुरू करने की अंतिम तैयारी में है। उम्मीद है कि 15 अगस्त के बाद किसी भी दिन व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो जाएगा।
यह परियोजना झारखंड को बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। PVUNL की पहली यूनिट पूरी तरह से तैयार है और इसके दो सफल ट्रायल हो चुके हैं। तीसरा और अंतिम ट्रायल 6 अगस्त को प्रस्तावित है ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर भी लगभग पूरा हो चुका है. पतरातू से कटिया ग्रिड तक 400 केवी की डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन को रविवार को बिना लोड के सफलतापूर्वक चार्ज कर लिया गया है. सर्किट-1 को 5:40 बजे और सर्किट-2 को 5:42 बजे चार्ज किया गया. इस 6.6 किलोमीटर लंबी लाइन की कुल लागत 64.51 करोड़ है.
दूसरे राज्यों को भी बिजली बेचेगा झारखंड

