कमांडर आयुष रंजन के निधन पर झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने जतायी संवेदना

देशभक्ति और नेतृत्व क्षमता रहेगी यादगार

कमांडर आयुष रंजन के निधन पर झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने जतायी संवेदना
आयुष रंजन

भारतीय नौसेना के कमांडर आयुष रंजन (39) का लंबी बीमारी के बाद बेंगलुरु में निधन हो गया। रांची निवासी और रिटायर्ड डीएसपी राय मनोरंजन प्रसाद के इकलौते पुत्र आयुष रंजन की अंत्येष्टि नौसेना की देखरेख में सम्पन्न हुई। झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन अध्यक्ष अजय राय ने इसे समाज और देश की अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की।

रांची: भारतीय नौसेना के कमांडर आयुष रंजन (39) के आकस्मिक निधन पर झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने गहरी संवेदना जतायी है। गुरुवार को उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि आज तड़के बेंगलुरु स्थित कमांड हॉस्पिटल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे रांची निवासी रिटायर्ड डीएसपी राय मनोरंजन प्रसाद एवं मीना राय के इकलौते पुत्र थे। नौसेना नेतृत्व की देखरेख में बेंगलुरु में ही उनकी अंत्येष्टि संपन्न हो रही है।

राय ने कहा कि कमांडर आयुष रंजन का निधन समाज और देश दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है। समाज इस कठिन घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है और उनकी सेवाओं को हमेशा याद रखेगा।  उन्होंने बताया कि आयुष रंजन मूलतः बिहार के भरथुआ-कल्याणपुर के निवासी थे। उन्होंने लोयोला स्कूल, जमशेदपुर से शिक्षा प्राप्त कर भारतीय नौसेना में प्रवेश किया और देश सेवा में जीवन समर्पित किया। उनकी देशभक्ति, नेतृत्व क्षमता और समर्पण हमेशा नौजवानों प्रेरणा देगी।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
बिहार के पत्रकारों को आईना दिखा रहा रांची प्रेस क्लब
धनबाद में धान अधिप्राप्ति का शुभारंभ, किसानों को ₹2450 प्रति क्विंटल MSP
हजारीबाग में राजस्व कार्यशाला आयोजित, प्रमंडलीय आयुक्त पवन कुमार ने दिए अहम निर्देश
सांसद निशिकांत दुबे को बड़ी राहत, उच्च न्यायालय ने दर्ज प्राथमिकी की रद्द
जियोन झरना संथाल एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिसमस मिलन समारोह में शामिल हुए सांसद और विधायक
कुलेश भंडारी के नेतृत्व में पाहाड़िया गांवों में मजबूत हो रहा वाइल्ड फूड फॉरेस्ट अभियान
जमुआ में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन, किसानों से एमएसपी पर धान बेचने की अपील
बांके बिहारी मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, कमेटी, यूपी सरकार और एमवीडीए को नोटिस
Chaibasa News: ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, गांव में आक्रोश
उड़ान आईएएस एकेडमी में हिंदी साहित्य भारती की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
गिरिडीह से कोलकाता–पटना समेत प्रमुख शहरों के लिए सीधी रेल सेवा की मांग, चैंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना