झारखंड के मजदूर की चैन्नई में मौत, शव मंगवाने की सरकार से लगाई गुहार

घर का एकलौता कमाऊ शख्स था सरजू

झारखंड के मजदूर की चैन्नई में मौत, शव मंगवाने की सरकार से लगाई गुहार
सरजू कुमार महतो (फाइल फोटो)

झारखंड के नौजवानों की मौत के मुंह में समा जाने की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है. रोजी-रोटी की तलाश में परदेस गये प्रवासी झारखंडी मजदूरों की मौत का सिलसिला जारी है.

हजारीबाग: प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है. इसी क्रम में हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ थाना क्षेत्र अंतर्गत जोबार फुसरो के मजदूर की चैन्नई में रविवार को मौत हो गयी. मौत के बाद परिजनों ने उनके अंतिम दर्शन के लिए सरकार से गुहार लगाई है. बिष्णुगढ थाना क्षेत्र अंतर्गत जोबार फुसरो निवासी कोकील महतो के पुत्र सरजू कुमार महतो की चैन्नई में मौत हो गयी.मौत की सूचना मिलते ही परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल हैं. गांव वाले भी शोक में हैं. मृतक सरजू कुमार महतो चैन्नई में इलेक्ट्रो स्टील टेस्टिंग राधा रानी इंटरप्राइजेज कंपनी में काम करता था. वह घर का एकलौता कमाऊ व्यक्ति था. घर की आर्थिक स्थिति ठीक नही होने से चैन्नई से शव लाने में असमर्थ हैं.

इस घटना को लेकर प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने संवेदना प्रकट की है. उन्होंने सरकार से चैन्नई से उचित मुआवजे के साथ शव लाने की अपील करते हुए कहा कि झारखंड के नौजवानों की मौत के मुंह में समा जाने की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है. रोजी-रोटी की तलाश में परदेस गये प्रवासी झारखंडी मजदूरों की मौत का सिलसिला जारी है. हर रोज झारखंड के किसी न किसी इलाके से प्रवासी मजदूर की दूसरे राज्यों या विदेश में मौत की खबरें आ रही है. राज्य सरकार को झारखंड में ही रोजगार की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि मजदूरों का पलायन रोका जा सके.

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

90 के दशक के सहपाठी जुटे  तिलैया डैम के तट पर, मनोरम वादियों में भावनाओं का दिखा सैलाब   90 के दशक के सहपाठी जुटे  तिलैया डैम के तट पर, मनोरम वादियों में भावनाओं का दिखा सैलाब  
राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव के आवास पर मकर संक्रांति कार्यक्रम का आयोजन
जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल
झारखंड के 13 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी
विद्युत कर्मियों पर हमले के दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : अजय राय
वरिष्ठ समाजसेवी धर्मेंद्र तिवारी ने ब्राह्मण समाज की एकता और समरसता पर दिया जोर
VKDL एनपीए एडवाइजरी काउंसिल के चेयरमैन विनय कुमार दुबे सम्मानित
17वें नेशनल जंप रोप प्रतियोगिता के लिए कोडरमा में दो दिवसीय ट्रेनिंग कैंप व ट्रायल संपन्न
म्यूटेशन नियम में बदलाव जनविरोधी, भ्रष्टाचार को मिलेगा बढ़ावा : सुरेश साव
रामपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न, जालोकुंडी बनी विजेता
Giridih News: साइबर ठगी से करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले 3 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार
6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत से 54 योजनाओं का शिलान्यास, मानगो को मिलेगी नई रफ्तार