झारखंड आतंकी संगठनों का बनता जा रहा शरणस्थली: बाबूलाल मरांडी

सोशल मीडिया के जरिए आतंकी विचारधारा का प्रचार

झारखंड आतंकी संगठनों का बनता जा रहा शरणस्थली: बाबूलाल मरांडी
बाबूलाल मरांडी (फाइल फोटो )

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि गुजरात एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) द्वारा हाल ही में बेंगलुरु के हेब्बल इलाके से गिरफ्तार की गई संदिग्ध महिला आतंकी शमा परवीन का झारखंड के कोडरमा जिले से सीधा संबंध सामने आना बेहद चिंताजनक है. एटीएस की जांच में खुलासा हुआ है कि शमा अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) जैसे खतरनाक आतंकी संगठन से जुड़ी थी और सोशल मीडिया के जरिए आतंकी विचारधारा का प्रचार कर रही थी.

उन्होंने कहा कि गौर करने वाली बात है कि शमा मूल रूप से कोडरमा की रहने वाली है और पिछले कुछ वर्षों में हैदराबाद होते हुए बेंगलुरु में अपने भाई के साथ रह रही थी. यह गिरफ्तारी झारखंड में पनप रहे आतंकी नेटवर्क की एक और कड़ी को उजागर करती है. बीते वर्षों में रांची, जमशेदपुर, लोहरदगा, हजारीबाग जैसे जिलों से भी आतंकी गतिविधियों और संदिग्ध गिरफ़्तारियों की खबरें आती रही हैं. 

उन्होंने कहा कि झारखंड धीरे-धीरे आतंकी संगठनों की शरणास्थली बनता जा रहा है. ऐसी घटनाएं पूरे राज्य की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है. पुलिस को निर्देश देकर राज्य में फल फूल रहे सभी आतंकी नेटवर्क को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दें.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.

Latest News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Giridih News: सीओ के दुर्व्यवहार के खिलाफ मुखिया संघ का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी