दिशोम गुरु के सम्मान में झारखंड विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
स्पीकर ने शिबू सोरेन को बताया झारखंड की आत्मा, सदन में गूंजे "अमर रहें" के नारे
by: Sujit Sinha
On
रांची: दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद विधानसभा में चल रहे मॉनसून सत्र की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई. सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने अपने शोक संदेश में कहा कि आज का ये दिन हम सभी के लिए अत्यंत दुख और शोक का दिन है.
स्पीकर रवींद्र महतो ने आगे कहा कि झारखंड के महान नेता, मार्गदर्शक, झारखंड आंदोलन के पुरोधा, पूर्व सीएम, पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद गुरुजी(शिबू सोरेन) का सोमवार की सुबह स्वर्गवास हो गया. वे झारखंड के वंचित समाज को अंधकार से निकालकर हक-हकुक के प्रकाश से उज्जवल करने वाले शिबू सोरेन का नहीं रहना झारखंड ही नहीं संपूर्ण भारत की अपूरणीय क्षति है.
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Sujit Sinha
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.
