गृहमंत्री अमित शाह आज आएंगे रांची, पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में होंगे शामिल 

बैठक में सीएम हेमंत सोरेन भी रहेंगे मौजूद 

गृहमंत्री अमित शाह आज आएंगे रांची, पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में होंगे शामिल 
अमित शाह (फाइल फोटो)

बैठक में सीएम हेमंत सोरेन(Hemant Soren) भी मौजूद रहेंगे वे आज शाम या कल सुबह तक रांची आएंगे. मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार की ओर से गृह मंत्रालय को मांग पत्र सोंपा जा सकता है

रांची: गृहमंत्री अमित शाह (amit shah) आज बीएसएफ के विशेष विमान से रात 8:40 बजे रांची आएंगे. प्राप्त जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट से वह सीधे होटल रेडिसन ब्लू पहुंचेंगे. वहां रात्रि में विश्राम करने के बाद वे कल रेडिसन ब्लू में होने वाले पूर्वी क्षेत्रीय परिषद के बैठक में शामिल होंगे व बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

बैठक में 20 एजेंडों पर होनी है चर्चा 

मिली जानकारी के अनुसार कल होने वाले बैठक में 20 एजेंडों पर चर्चा होगी. बैठक की तैयारी का अंतिम रूप दे दिया गया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव मनोज केजरीवाल ने होटल में ही मंगलवार शाम को अधिकारियों के साथ बैठक की इस बैठक में राज्य सरकार के द्वारा गठित विभिन्न सेल के पदाधिकारी भी शामिल हुए.

बैठक में सीएम हेमंत सोरेन भी रहेंगे मौजूद 

बैठक में सीएम हेमंत सोरेन(Hemant Soren) भी मौजूद रहेंगे वे आज शाम या कल सुबह तक रांची आएंगे. मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार की ओर से गृह मंत्रालय को मांग पत्र सोंपा जा सकता है जिसमे झारखण्ड सरकार पत्र के माध्यम से केंद्र से बकाया राशि की मांग, विशेष केंद्रीय अनुदान की मांग, एसआरइ फंड बहाली की मांग कर सकती है.

कल रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में होगा बदलाव 

अमित शाह के रांची आने से ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. कल सुबह 8 बजे से राजधानी के कई प्रमुख मार्गों में वाहनों का प्रवेश वंचित रहेगा. ट्रैफिक व्यवस्था में हुए बदलाव के मुताबिक कल सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक बिरसा चौक से सुजाता चौक के बीच ऑटो नहीं चलेंगे. कल सुबह 6 बजे से रात के 10 बजे तक रांची में बड़े मालवाहक वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. बिग बाजार से कडरु ब्रिज के निचे तक सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.  
 

यह भी पढ़ें: बड़ा तालाब लूटकांड का खुलासा, एक आरोपित गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध

 

यह भी पढ़ें: 14वीं जेपीएससी पीटी रद्द करे सरकार, राज्य की छवि हुई दागदार, सीबीआई जांच करवाए हेमंत सरकार: आजसू

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार