हेमंत सोरेन में हिम्मत ही नहीं है,जो जनता को हिसाब दे सकें: अमित शाह

शाह बोले- कांग्रेस ने झारखंड के युवाओं पर गोलियां और लाठियां चलवाई

हेमंत सोरेन में हिम्मत ही नहीं है,जो जनता को हिसाब दे सकें: अमित शाह
जनसभा को संबोधित करते अमित शाह.

अमित शाह ने कहा, आदिवासियों की घटती जमीन और आबादी के लिए झामुमो-कांग्रेस-राजद जिम्मेदार. कांग्रेस की सरकार ने झारखंड को अपना अधिकार नहीं दिया. लेकिन आज हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस की गोद में बैठे हैं. हेमंत सोरेन भूल गए हैं कि, झारखंड के युवाओं ने लाठियां खाई थी. 

रांची: केंद्रीय गृह एंव सकारिता मंत्री अमित शाह ने दुमका और मधुपुर में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा, जब झारखंड के लोग अलग राज्य बनाने को लेकर संघर्ष कर रहे थे, तब कांग्रेस ने उनपर गोलियां और लाठियां चलवाई थी. कांग्रेस की सरकार ने झारखंड को अपना अधिकार नहीं दिया. लेकिन आज हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस की गोद में बैठे हैं. हेमंत सोरेन भूल गए हैं कि, झारखंड के युवाओं ने लाठियां खाई थी. 

झारखंड को संवारने का काम कर रहे हैं पीएम मोदी

गृह मंत्री ने कहा कि, झारखंड को अलग राज्य हमारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी ने बनाया था. लेकिन अब झारखंड को संवारने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि, हमने भगवान बिरसा मुंडा की जयंति के मौके पर दिल्ली के सराय काले खां चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा लगाई गई, लेकिन हेमंत सोरेन ने इसका विरोध किया. शाह ने कहा कि, मैं हेमंत सोरेन को बताना चाहता हूं कि, 15 नवंबर 2021 में प्रधानमंत्री मोदी जी ने आदिवासी गौरव दिवस मनाने का काम किया था. 

धरती आबा का सपना, जल-जंगल-जमीन की रक्षा करना

शाह ने कहा, कांग्रेस के जवाहर लाल नेहरु से लेकर मनमोहन सिंह तक जितने भी प्रधानमंत्री बने, आज तक कोई धरती आबा के गांव नहीं गया. लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकमात्र पीएम है, जिन्होंने धरती आबा के गांव जाकर उनको प्रणाम किया है. उन्होंने कहा कि, धरती आबा का स्वप्न था जल-जंगल-जमीन की रक्षा करना. प्रधानमंत्री नरेंद्र जी ने जल-जंगल-जमीन के साथ ही सम्मान और सुरक्षा देने का काम किया है. देश में पहली बार भाजपा-एनडीए ने ही एक गरीब आदिवासी बेटी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बानाने का काम किया है. 

यूपीए सरकार का हिसाब प्रदेश की जनता को दें हेमंत बाबू

गृह मंत्री ने कहा, यूपीए सरकार के समय आदिवासियों के लिए सिर्फ 28 हजार करोड़ रुपए बजट था. लेकिन हमारे मोदी जी ने इसको 1 लाख 33 हजार करोड़ रुपए करने का काम किया. उन्होंने कहा कि हेमंत बाबू को यूपीए सरकार का हिसाब प्रदेश की जनता को देना चाहिए. झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार ने घुसपैठियों को बसाकर आदिवासियों की जमीन और आबादी दोनों कम करने का काम किया है. लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही सभी घुपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा.

यह भी पढ़ें डीपीएस बोकारो का जलवा बरकरार, अभिषेक सिंह ने UPSC में हासिल की 308वीं रैंक

आदिवासियों की जनसंख्या कम हो रही है, इसके लिए हेमंत सोरेन जिम्मेदार

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 200 करोड़ की लागत से 10 आदिवासी म्यूजियम बनाने का काम किया है. इन सभी म्यूजियम में सिद्धो-कान्हो की प्रतिमा भी लगने वाली है. उन्होंने कहा, हेमंत बाबू आप हमसे हिसाब मांग रहे थे, हमने तो हिसाब दे दिया कि धरती आबा की स्मृति में हमने क्या-क्या किया है. हिम्मत है तो आप भी यूपीए सरकार का हिसाब हमारे आदिवासी भाइयों और बहनों को दीजिए. आदिवासियों की जनसंख्या कम हो रही है, इसके लिए कौन जिम्मेदार है, हेमंत सोरेन आप जिम्मेदार हैं.

यह भी पढ़ें Dhanbad News: अधूरी सड़क और गंदगी की समस्या को लेकर भाजपा नेता ने नगर आयुक्त को सौंपा मांगपत्र

आदिवासियों को उनकी जमीन वापस दिलवाई जाएगी

अमित शाह ने कहा, झारखंड की रोटी-बेटी-माटी की सुरक्षा हेमंत सरकार नहीं कर सकती. कोर्ट के आदेश के बाद भी हेमंत सरकार ने घुपैठियों को चिन्हित नहीं किया. लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही एक कानून बनाकर आदिवासियों को उनकी जमीन वापस दिलवाई जाएगी. कांग्रेस नेता के घर से 350 करोड़ रुपए और एक अन्य के घर से जो 35 करोड़ रुपए मिले थे, वो झारखंड की जनता पैसा था. भाजपा-एनडीए सरकार बनते ही भ्रष्टाचारियों से एक-एक पैसा वसूल करके झारखंड की तिजोरी में रखा जाएगा.

यह भी पढ़ें Dumka News: जेंडर रिसोर्स सेंटर (GRC) का उद्घाटन, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

हंसाने वाला चेहरा रुला गया सबको, बरहरवा के मीडिया इनफ्लूएंसर की मौत  हंसाने वाला चेहरा रुला गया सबको, बरहरवा के मीडिया इनफ्लूएंसर की मौत 
Silchar Rally: PM Modi बोले- कांग्रेस ने North East को भुलाया, हमने बनाया विकास का सेतु
Aspirants Season 3 Review: DM अभिलाष vs संदीप भैया की टक्कर, सत्ता और अहंकार की नई कहानी
श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena
बॉर्डर 2 OTT रिलीज डेट: 20 मार्च से नेटफ्लिक्स पर सनी देओल की फिल्म, जानें डिटेल्स
Ranchi News : डीएसपीएमयू को मिला नया कुलपति, प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार
LPG Gas VS Solar Cooker: गैस और बिजली से छुटकारा, धूप से चलने वाला चूल्हा बना नया विकल्प
ठाणे टेस्ट ड्राइव हादसा: टाटा सिएरा 20 फीट गड्ढे में गिरी, रिपेयर का खर्च कौन भरेगा? पूरी डिटेल
गरगा डैम में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, उपायुक्त ने जताया शोक
Bokaro News : उपायुक्त ने मानवता का परिचय देते हुए अनोखे अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन, आश्रम और वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां
गिरिडीह में जर्जर सड़क से लोगों की बढ़ी परेशानी, सुनील खंडेलवाल ने मरम्मत की उठाई मांग
Hardik Pandya पर तिरंगा विवाद: T20 World Cup जश्न के बाद दर्ज हुई शिकायत, जानिए पूरा मामला