इडी के समक्ष पेशी से पहले हेमंत सोरेन ने राज्यपाल व केंद्र सरकार पर बोला हमला
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होने से पहले केंद्र की सत्ताधारी भाजपा एवं गवर्नर रमेश बैस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि ये लोग और भी सत्ताधारी विधायकों पर छापा मारने जा रहे हैं। उन्होंने राज्यपाल की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस पद को पार्टी से परे माना जाता है, लेकिन लगता है कि वे षडयंत्रकारी राजनीति व दलों को संरक्षण दे रहे हैं।
जब से एजेंसी जांच कर रही है, जो आरोप लगे हैं वो कहीं से संभव प्रतीत नहीं होते। कहीं न कहीं एजेंसियों को जांच करने के बाद भी कोई ठोस निर्णय या ठोस आरोप लगाना चाहिए। मैं CM हूं जिस प्रकार से तलब करने का कार्रवाई चल रही है, लग रहा है कि हम देश छोड़कर भागने वाले लोग हैं: झारखंड CM pic.twitter.com/jmn2EG5ozn— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2022
हेेमंत सोरेन से आज खनन लीज मामले में पूछताछ करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे भारत सरकार से कहना चाहते हैं कि गिट्टी-बालू को केंद्र सरकार मेजर मिनरल में शामिल कर ले और लोहा-कोयला को माइनर मिनरल में शामिल कर राज्य के जिम्मे कर दे।
Outside CM Hemant Soren’s residence appearing: 1/n @IndianExpress pic.twitter.com/RPJD0O4ZNk
— Abhishek Angad (@abhishekangad) November 17, 2022
उन्होंने कहा कि राज्यपाल को चुनाव आयोग ने महीनों पहले अपना मंतव्य दे चुका है, लेकिन वे उसका खुलासा करने के लिए लगता है कि एक वक्त का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब उनका पटाखा फोड़ने का बयान आता है तो धड़ाधड़ छापेमारी शुरू हो जाती है।
आज मुझे ED के दफ्तर में जाना है। राज्य में अवैध खनन की जांच ED कर रही है। उस संदर्भ में मुझे तलब किया है। इस संबंध में मैंने एक पत्र ED को भेजा है कि किस प्रकार से 1000 करोड़ के घोटाले का जो जिक्र साहेबगंज जिले से आया है वो दुर्भाग्यपूर्ण है: झारखंड CM हेमंत सोरेन pic.twitter.com/Kxu8ggd8ee
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2022
हेमंत सोरेन ने कहा कि देश की मीडिया में यह खबर चली कि राज्यपाल ने चुनाव आयोग से दूसरा मंतव्य मांगा है। यह असंवैधानिक है। उन्होंने कहा कि जब हमने चुनाव आयोग से पूछा तो उन्होंने दूसरा मंतव्य मांगे जाने की खबर से इनकार किया। सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार के कार्यकाल में रेवेन्यू बढा है और आप पिछली सरकार के कार्यकाल को देखें। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास की एक लंबी लकीर खींची जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पर राज्य के जनमानस का विश्वास बढा है और विपक्ष हाशिये पर जा चुका है।
झारखंड: JMM समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता रांची में सीएम आवास के बाहर इकट्ठा हुए। ईडी ने अवैध खनन मामले में सीएम हेमंत सोरेन को आज समन भेजा है। pic.twitter.com/FdeNRUC4ma
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2022

