हेमंत सरकार का विधेयक युवाओं को देगा वैश्विक ताकत, भाजपा कर रही सियासी साजिश: विनोद कुमार पांडेय

शिक्षा सुधार में झामुमो का भाजपा पर पलटवार

 हेमंत सरकार का विधेयक युवाओं को देगा वैश्विक ताकत, भाजपा कर रही सियासी साजिश: विनोद कुमार पांडेय

JMM प्रवक्ता ने कहा ‘झारखंड में शिक्षा सुधार को बदनाम कर रही भाजपा, राज्यपाल की आड़ में कर रही है ओछी राजनीति’

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा के आरोपों को नकारते हुए तीखा पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा का आरोप न केवल भ्रामक है, बल्कि राज्य के युवाओं की आकांक्षाओं का अपमान भी है. विनोद पांडेय ने साफ कहा कि हेमंत सरकार द्वारा लाया गया नया विधेयक पूरी तरह संवैधानिक है और इसका उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाना है.

राज्यपाल की भूमिका पर भाजपा की टिप्पणी को पाखंड बताते हुए पांडेय ने कहा, “जब केंद्र सरकार विश्वविद्यालयों में कुलपति और अन्य पदों पर एकतरफा नियुक्तियाँ करती है, तब भाजपा को लोकतंत्र और संविधान की याद क्यों नहीं आती? भाजपा का विरोध सिर्फ इसलिए है क्योंकि वह सत्ता से बाहर है और उसका एजेंडा विश्वविद्यालयों को भी अपनी राजनीतिक प्रयोगशाला बनाना है.”

उन्होंने कहा कि झारखंड में उच्च शिक्षा का जो संकट आज है, वह भाजपा की वर्षों की लापरवाह सरकारों की देन है. “यह पूर्ववर्ती भाजपा सरकारों की विरासत है कि झारखंड के नौजवानों को मेडिकल, तकनीकी, प्रबंधन और व्यावसायिक शिक्षा के लिए हजारों किलोमीटर दूर दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता है. आज भी राज्य सरकार द्वारा दी जा रही छात्रवृत्ति का 80-85% हिस्सा दूसरे राज्यों में चला जाता है. यह हमारी बौद्धिक पूंजी का बहिर्गमन है, जिसे रोकना अब आवश्यक हो गया है.”

पांडेय ने कहा कि हेमंत सरकार का यह विधेयक झारखंड को उच्च शिक्षा का एक सशक्त केंद्र बनाएगा और युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के योग्य बनाएगा. उन्होंने झामुमो की ओर से विधेयक का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री श्रीनहेमंत सोरेन और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार को बधाई दी और विश्वास जताया कि यह विधेयक जल्द ही विधानसभा से पारित होकर लागू होगा.

यह भी पढ़ें: पलामू पुलिस लाइन में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, मेदांता अस्पताल ने किया पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण

उन्होंने कहा, “यह विधेयक किसी के अधिकारों को कमजोर करने का नहीं, बल्कि झारखंड के भविष्य को मजबूत करने का प्रयास है. यह विधेयक झारखंड के लाखों करोड़ों युवाओं के सुनहरे भविष्य को ध्यान में रखकर लाया गया है. भाजपा को चाहिए कि वह राजनीति छोड़कर राज्यहित में सकारात्मक भूमिका निभाए. विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हमारी प्राथमिकता है, जिसे कोई बाधित नहीं कर सकता.”

यह भी पढ़ें: झारखंड में अधिकारी बेलगाम, मुख्यमंत्री की चुप्पी से प्रशासनिक अराजकता बढ़ी: प्रदीप सिन्हा

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.

Latest News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक