Good News: किंग फिशरीज फार्म के संचालक निशांत को मछली उत्पादन ने बनाया राजा

सालाना 200 टन मछली का करते हैं उत्पादन

Good News: किंग फिशरीज फार्म के संचालक निशांत को मछली उत्पादन ने बनाया राजा
मछली की टैंक

वह फार्म में पांच तकनीक से मछली का पालन करते हैं, देश में ऐसा पहला व्यवसायिक फार्म है, जहां एक जगह पांचों तकनीक का इस्तेमाल कर मछली पालन किया जाता है

रांची: रातू स्थित किंग फिशरीज फार्म के संचालक निशांत को मछली उत्पादन ने बनाया राजा बनाया है. वह फार्म में पांच तकनीक से मछली का पालन करते हैं, देश में ऐसा पहला व्यवसायिक फार्म है, जहां एक जगह पांचों तकनीक का इस्तेमाल कर मछली पालन किया जाता है. दैनिक जागरण में छपी रिपोर्ट के अनुसार वह सालाना 200 टन मछली का उत्पादन करते हैं, जिससे कुल 300 परिवार जुड़े हैं. निशांत बताते हैं कि यह सरकार की सहायता एवं खुद के मेहनत से संभव हो पाया. निशांत वर्ष 2018 में मछली पालन के लिए फार्म की स्थापना की थी, निशांत के इस व्यवसाय के लिए परिवार सहित आस-पड़ोस एवं

अन्य लोगों ने ताना मारा था. परन्तु निशांत ने यह व्यवसाय जारी रखा क्योंकि उन्हें जानकारी थी कि आने वाले समय में इससे अच्छी कमाई होगी. अब वह मछली का झारखण्ड के अलावे दुसरे राज्यों में भी निर्यात करते हैं. दोस्तों के साथ तालाब बनाकर शुरू किया गया यह व्यवसाय शुरुआत में उन्हें नुकसान दिया फिर वह नई तकनीक सिखने की चाह में इंडोनेशिया से बायोफ्लाक तकनीक सीखा और मछली उत्पादन शुरू किये. सरकार की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 2021 में 50 टैंक मिले थे.

झारखण्ड के अलावे बिहार, ओडिशा एवं बंगाल भेजते हैं मछली

निशांत कुमार ने बताया कि उनके फार्म की मछली झारखण्ड, बिहार, ओडिशा एवं बंगाल भेजते हैं. उत्पादन का लगभग 70 प्रतिशत मछली बिहार भेजी जाती है, बाकि की मछलियाँ झारखण्ड, ओडिशा के सीमावर्ती इलाके एवं कुछ बंगाल भेजा जाता है. उनके फार्म से लगभग 200 से ज्यादा वेंडर और रिटेलर जुड़े हुए हैं. इस बार उन्होंने सजावट वाली मछली का उत्पादन शुरू किया है, जिसमें जापनीज मछली है, जो दो सौ से तीन सौ रुपये प्रति पीस बिकती है. यहां एक्वा टूरिज्म को भी बढ़ावा देता  है. उनके फार्म के बगल में वाटर पार्क और रिजार्ट भी है.


इंडोनेशिया से सीखी बायोफ्लाक की तकनीक

रिपोर्ट के अनुसार निशांत कुमार ने बताया कि जब उन्हें वर्ष 2018 में मछली पालन में नुकसान हुआ तो उन्होंने सोचा कि नई तकनीक सीखना जरुरी है पारंपरिक तरीके से मछली का उत्पादन नहीं बढ़ाया जा सकता है. इसके बाद उन्होंने इंडोनेशिया जाकर बायोफ्लाक तकनीक सीखा. वापस लौटकर इन्होंने 24 बायोफ्लाक टैंक का निर्माण कराया और मछली पालन शुरू किया. पहले साल इन्होंने पांच टन मछली का उत्पादन किया और फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. अब वह 74 बायोफ्लाक टैंक, रास तकनीक, जलाशय और तालाब में मछली पालन करते हैं. इससे वह सालाना 200 टन मछली का उत्पादन है.

यह भी पढ़ें: गोमिया पहुंचे मंत्री योगेंद्र प्रसाद, पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह को किया नमन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dhanbad News: सदर अस्पताल का देश भर में डंका, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में मिला पूरे भारत में तीसरा स्थान
Dhanbad News: मीन अधिग्रहण मामलों पर जिला प्रशासन सख्त, अपर समाहर्ता कक्ष में रैयतों और बीसीसीएल अधिकारियों की बड़ी सुनवाई
जमीन विवाद में खूनी खेल: रामपुर गांव में अंधाधुंध गोलीबारी, एक युवक की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
Palamu News: डीडीसी जावेद हुसैन बने खूंटी के नए उपायुक्त, प्रबुद्ध जनों और समाजसेवियों में भारी हर्ष
पद्म पुरस्कार 2026: धर्मेंद्र, हरमनप्रीत कौर और उदय कोटक समेत 66 हस्तियां सम्मानित
Ramgarh News: कोयला तस्करों का नया पैंतरा, पैसेंजर सूमो को कस्टमाइज्ड कर ढोया जा रहा था अवैध कोयला, वाहन जब्त
Ramgarh News: पुलिस का समकालीन अभियान, पुलिस ने कांड संख्या 59/26 के फरार अभियुक्त भांगो साव को दबोचा
Ramgarh News: लू और भीषण गर्मी पर उपायुक्त सख्त, DC ऋतुराज के निर्देश पर जिले भर में शुरू हुए 'जल राहत केंद्र'
Deoghar News: सौरभ कुमार भुवानिया बने 48वें उपायुक्त, निवर्तमान डीसी शशि प्रकाश सिंह से ली जिम्मेदारी
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: अपने दम पर प्रत्याशी उतारेगी बीजेपी, प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सर्वसम्मति से बड़ा फैसला
बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की दबंगई: शराब दुकान में घुसकर हंगामा, सेल्समैन को सड़क पर घसीटकर पीटा