रांची से जमशेदपुर के बीच चलेंगी फ्लैश चार्जिंग बसें, 120 किमी प्रतिघंटे होगी रफ्तार
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से नई दिल्ली में मिले रक्षा राज्य मंत्री
रांची: केन्द्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा किया कि रांची-जमशेदपुर के सड़कों पर जल्द से जल्द फ्लैश चार्जिंग इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती नजर आएंगी. इसके लिए गडकरी ने रांची में फ्लैश चार्जिंग बस के संचालन के लिए डीपीआर बनाने का निर्देश दिया है. इस बस में एक साथ 135 लोग बैठ सकते हैं, यह बस पूरी तरह से सुविधाओं से लेस होगा. जानकारी के अनुसार पिछले दिनों रांची के सांसद व रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की मांग पर केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी पहल की.

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।
'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।
