अमित शाह पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी के खिलाफ वारंट जारी करने की मांग

मामले की अगली सुनवाई 14 अगस्त को होगी

अमित शाह पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी के खिलाफ वारंट जारी करने की मांग

राहुल गांधी की ओर से पूर्व में एमपी-एमएलए कोर्ट से जारी समन को हाई कोर्ट में चुनौती दी गई थी,

रांची: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ एक आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े मामले में गुरुवार को एमपी-एमएलए के विशेष न्यायाधीश सार्थक शर्मा की कोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले में राहुल गांधी समन के बावजूद रांची के एमपी-एमएलए कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। इस पर शिकायतकर्ता के वकील ने राहुल गांधी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आग्रह किया। मामले की अगली सुनवाई 14 अगस्त को होगी।


कोर्ट में सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता नवीन झा के अधिवक्ता विनोद कुमार साहू ने पैरवी की। इससे पूर्व कोर्ट ने राहुल गांधी को समन जारी कर कोर्ट में उपस्थित होने को कहा था। जिसे हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद एमपी-एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी को फिर से समन जारी किया है।


उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 में मामले में शिकायतवाद दर्ज होने के बाद रांची सिविल कोर्ट ने पहली बार राहुल गांधी को समन जारी किया था। यह परिवाद भाजपा कार्यकर्ता नवीन झा ने वर्ष 2018 में दायर किया है। याचिका में कहा गया है कि कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में आयोजित अधिवेशन में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनके इस बयान से उन्हें ठेस पहुंची और पार्टी की छवि खराब हुई है।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

Pakur News: आयुष जांच शिविर में 202 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत Pakur News: आयुष जांच शिविर में 202 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
Palamu News: जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जल आकलन रिपोर्ट की डीसी ने की समीक्षा बैठक
Palamu News: पत्नी ने जहर देकर और गला घोंटकर की पति की हत्या
Giridih News: शोभा देवी ने ली सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष की शपथ 
Dhanbad News: नगर निगम के बजट पर विधानसभा में घमासान, राज सिन्हा ने सरकार को घेरा
Dhanbad News: अशोक कुमार बने रेल मंडल के खेल अधिकारी, खिलाड़ियों ने किया स्वागत
Dhanbad News: दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में तीन गंभीर
Dhanbad News: मॉन्टफोर्ट एकेडमी में मेधावी छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत
26वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल: रोमांचक मुकाबले में चंडीगढ़ के खिलाफ जीत के हीरो बने झारखंड के खिलाड़ी
Dumka News: बी०एल०ओ० सुपरवाइजर तथा बी०एल०ओ० को विशेष गहन पुनरीक्षण के पूर्व दिया गया प्रशिक्षण
Hazaribagh News: सुरक्षा में ऐतिहासिक मजबूती: 28 नई हाईटेक महिंद्रा बोलेरो सड़कों पर उतरीं
Hazaribagh News: भीषण सड़क हादसा: टर्बो की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, सड़क जाम