Crime news: रिम्स में चतरा से आई महिला के साथ दुष्कर्म, मचा हड़कंप
आरोपी सैफ जवान को किया गया गिरफ्तार
रिम्स से मिली जानकारी के अनुसार चतरा की रहने वाली 20 वर्षीय महिला अपने एक परिजन का इलाज करवाने के लिए रिम्स अस्पताल आई हुई थी। गुरुवार की रात वह रिम्स में ही दवा लेने गई थी। इसी दौरान सैप जवान संतोष बारला ने उसे अकेले पाकर पकड़ लिया और रिम्स के चौथे माले पर एक सुनसान जगह पर ले गया।
रांची: झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में जहां एक महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है। दुष्कर्म का आरोपी रिम्स की सुरक्षा में तैनात सैप का जवान है, जिसे बरियातू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

रिम्स से मिली जानकारी के अनुसार चतरा की रहने वाली 20 वर्षीय महिला अपने एक परिजन का इलाज करवाने के लिए रिम्स अस्पताल आई हुई थी। गुरुवार की रात वह रिम्स में ही दवा लेने गई थी। इसी दौरान सैप जवान संतोष बारला ने उसे अकेले पाकर पकड़ लिया और रिम्स के चौथे माले पर एक सुनसान जगह पर ले गया। वहीं पर उसने महिला के साथ जबरदस्ती की और फिर महिला को धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया, तो उसे जान से मार दिया जाएगा।
शुक्रवार की सुबह महिला ने पहले अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद वह बरियातू थाने पहुंची और आरोपी सैप जवान के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मामले की जानकारी मिलते ही बरियातू पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए आरोपी सैफ जवान संतोष कुमार बारला को गिरफ्तार कर लिया।
रांची के सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि आरोपी सैप जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। सैफ जवान ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था जो अपने परिजन का इलाज करवाने के लिए रिम्स आई थी। बरियातू थाने ने मामले में त्वरित कारवाई करते हुए आरोपी सैप जवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
