मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित लंबित कार्यों को लेकर दिए निर्देश

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों संग वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से की  बैठक 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित लंबित कार्यों को लेकर दिए निर्देश
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित लंबित कार्यों को लेकर दिए निर्देश,

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) सह राज्य पुलिस नोडल अधिकारी, सभी रेंज आईजी, सभी डीआईजी, सभी उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षकों के साथ की बैठक


रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) सह राज्य पुलिस नोडल अधिकारी, सभी रेंज आईजी, सभी डीआईजी, सभी उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षकों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के क्रम में सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक की। इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को भी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों एवं मतदाता सूची के प्रकाशन संबंधी गतिविधियों के संबंध में विशेष रूप से निर्देश दिए गए। उनके द्वारा आज निर्वाचन सदन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्वाचन संबंधी विषयों पर बिंदुवार समीक्षा की गयी।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा के लिए भारत निर्वाचन आयोग का झारखण्ड दौरा भी अगले एक माह के अंदर संभावित है, इस के लिए सभी राज्य स्तरीय अधिकारी, जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक अपने जिला से संबंधी सभी निर्वाचन विषयों की सुव्यवस्थित तैयारी करते हुए रिपोर्ट तैयार कर लें।

उन्होंने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव के आंकड़ों का विश्लेषण करते हुए अद्यतन परिस्थितियों के अनुरूप विधानसभा चुनाव की तैयारियों का ससमय खाका तैयार कर लें। मतदाता सूची प्रकाशन, विधि व्यवस्था, वाहन प्रबंधन, अनुग्रह अनुदान आदि को लेकर उन्होंने पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

इस अवसर पर राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर ने भी सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों के लिए अपने स्तर से कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विधि-व्यवस्था के संधारण हेतु आवश्यक पुलिस बल की संख्या आकलन करने, हेलीपैड की स्थिति एवं वनरेबल मतदान केंद्रों की अद्यतन सूची तैयार करने को कहा। दोनों अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, सभी रेंज आईजी, सभी डीआईजी, सभी उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें बड़की सरिया में भाजपा समर्थित शोभा देवी की जीत पर भव्य विजय जुलूस

Edited By: Ranju Abhimanyu

Related Posts

Latest News

झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन
आज का राशिफल विशेष: नौकरी, स्वास्थ्य और धन के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन
Dhanbad News: सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने ब्लॉक टू क्षेत्र की खदानों का किया निरीक्षण
Palamu News: शराब के नशे में बेकाबू स्कॉर्पियो घर में घुसी, बुजुर्ग महिला की मौत
Hazaribagh News: सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने घायलों से की मुलाकात
Sahebganj News: निहारिका ने यूपीएससी में मारी बाजी, 365वीं रैंक लाकर जिले का किया नाम रोशन
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Koderma News: चोरी की घटनाओं का नहीं मिल रहा सुराग
Bokaro News: बीएसएल में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विशेष इंटरैक्टिव सत्र आयोजित
Bokaro News: जनता दरबार में उपायुक्त ने कुल 31 मामलों में की सुनवाई, फिर लगाई संवेदनशीलता 
Bokaro News: एयरपोर्ट को लेकर जिला प्रशासन सख्त, दोबारा अतिक्रमण पर होगी करवाई
Jamshedpur News: STP के सहयोग से नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न