भाजपा के नेता आंख बंद करके देख रहे हैं झारखंड में विकास योजनाओं को: सोनाल शांति

धर्म की राजनीति भाजपा का एक ब्रांड 

भाजपा के नेता आंख बंद करके देख रहे हैं झारखंड में विकास योजनाओं को: सोनाल शांति
सोनाल शांति (प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता)

भारतीय जनता पार्टी के नेता आंख बंद करके झारखंड में विकास योजनाओं को देख रहे हैं इसीलिए उन्हें झारखंड में विकास दिखाई नहीं दे रहा है. झारखंड में विकास कार्यों से जुड़े विभागों में कार्य तेजी से हो रहे हैं.

रांची: प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि किसी पद पर प्रभारी अभियंता के होने से विभागीय कार्य रुकते नहीं है. भाजपा नेता को आरोप लगाने से पहले सारे तथ्यों की जानकारी इकट्ठा कर लेनी चाहिए. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जी के शासनकाल में भी एक लंबे समय तक कई विभागों में प्रभारी अभियंताओं के माध्यम से कार्य कराए जा रहे थे इसकी जानकारी भी भाजपा को जनता को देनी चाहिए. पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग जल संसाधन, ग्रामीण कार्य विभाग मे लगातार विकास कार्यों से जुड़ी बड़ी योजनाओं पर नीतिगत निर्णय त्वरित गति से लिए जा रहे हैं और उन पर अमल भी किया जा रहा है. 5 करोड़ से ऊपर की योजनाओं का डीपीआर बनाने से लेकर निविदा आमंत्रित करने, निविदाओं का निस्तार एवं कार्यों की मॉनिटरिंग ससमय एवं प्रक्रिया के तहत की जा रही है. भाजपा नेताओं की परेशानी यह है कि उनके शासनकाल में झारखंड विकास से कोसों दूर था, 5 वर्षों के रघुवर दास के शासनकाल में रांची में फ्लाइओवर का "फ" शब्द भी जनता ने नहीं देखा लेकिन महागठबंधन की सरकार में न सिर्फ फ्लाईओवरों का निर्माण हो रहा है बल्कि इनर रिंग रोड का भी तेजी से कार्य इन्हीं प्रभारी अभियंताओं के निर्देशन में लगातार जारी है. यही बात इन्हे चुभ रही है. जनता के बीच सुर्खियों में बने रहने के लिए लोगों के बीच 'स्थाई' और 'प्रभारी' का भ्रम फैलाने में भाजपा लगी है.

उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा के नेता विकास की बात करते हैं दूसरी ओर जनता के सामने धर्म का सिलेबस खोलकर बैठ जाते हैं. जब जनता इनसे सवाल पूछना शुरु करती है तब तब भाजपा के लोग धर्म को आगे करके अपना बचाव करने की कोशिश करते हैं. धर्म की राजनीति भाजपा का एक ब्रांड बन गया है जिसके बिना भाजपा एक कदम भी नहीं चल सकती है. इनकी नियत और नीति दोनों में खोट है, यह विकास और शिक्षा की बातें नहीं करते, रोजगार शब्द इनकी डिक्शनरी में नहीं है, धार्मिक अलगाववाद की पढ़ाई इन्हें विरासत में मिली है जिसका यह समय समय पर विस्तार करने की योजना बनाते रहते हैं

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर
चंद्र ग्रहण लाइव 2026: मोबाइल पर LIVE कैसे देखें ब्लड मून? जानिए समय और पूरा तरीका
सांसद के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भूलन दुबे
Israel-Iran Conflict GK: इजरायल और ईरान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
Ranchi News : विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन द्वारा स्वदेशी विषय पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता संपन्न
Ranchi News : रातू में जंगली हाथी का हमला, एक ग्रामीण की मौत
Palamu News : 19 मार्च से शुरू होगा 59वां श्री रामचरितमानस यज्ञ
पांकी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, 4 कट्ठा फसल विनष्ट
Bokaro News : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करें: उपायुक्त
ईश्वर अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं: संत कुमार घोष
होलिका दहन अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक: बजरंगी महतो
कुवैत में कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी पायलट सुरक्षित; टकराव के बीच बढ़ा तनाव