प्रधानमंत्री के सेवा और समर्पण के 4078 दिन स्वर्णाक्षरों में अंकित: बाबूलाल मरांडी
प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी शुभकामनाएं और बधाई
प्रदेश भाजपा ने आज बतौर प्रधानमंत्री 4078 दिन पूरा कर देश के दूसरे प्रधानमंत्री बनने वाले नरेंद्र मोदी जी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.
रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह दिन केवल काल गणना नहीं बल्कि सेवा और समर्पण के दिन हैं. गांव,गरीब , किसान को समर्पित दिन है. यह अंत्योदय से आत्म निर्भर भारत को समर्पित दिन हैं. ये दिन परिवारवाद के पार राष्ट्रवाद को समर्पित दिन हैं. ये दिन भारत के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित दिन हैं.
मरांडी ने कहा मोदी जी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति की ऊंचाइयों को छू रहा. उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सुखी यशस्वी जीवन की कामना करते हुए कहा कि भारत की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत का सपना साकार होते देखना चाहती है.

Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.
Related Posts

Latest News

