सेना भर्ती रैली को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक, दलालों से दूर रहने की सलाह

युवाओं को सेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर 

सेना भर्ती रैली को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक, दलालों से दूर रहने की सलाह
उपायुक्त की अध्यक्षता में हो रही बैठक

झारखण्ड राज्य के लिए वर्ष-2025-26 के लिए सेना भर्ती रैली संभावित 22 अगस्त से 04 सितंबर 2025 तक रांची खेलगांव में आयोजन होने जा रहा है.

रांची: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजुनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज झारखण्ड राज्य के लिए वर्ष-2025-26 में सेना भर्ती रैली संभावित 22 अगस्त से 04 सितंबर 2025 तक रांची खेलगांव में आयोजन होने को लेकर को समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित सभागार में बैठक आयोजित की गई.

सेना भर्ती रैली आयोजन स्थल में होने वालें तैयारियों को लेकर हुई चर्चा

बैठक के दौरान सेना भर्ती रैली संभावित 22 अगस्त से 04 सितंबर 2025 तक खेलगाँव रांची में आयोजन होने को लेकर कर्नल विकास भोला द्वारा उपायुक्त राँची से अपनी बात रखते हुए विशेष रूप से कहा की रांची जिला के युवाओं को सेना में ज्यादा से ज्यादा शामिल करना हमारा लक्ष्य है. रांची जिला के युवा ज्यादा से ज्यादा सेना में भर्ती हो कर अपना भविष्य बनाए. ये हमारी प्राथमिकता है.

कर्नल विकास भोला द्वारा कहा गया की रैली के दौरान जो युवा इस रैली में भाग लेंगे उन्हें मौलिक सुविधा एवं अन्य सभी व्यवस्था रैली स्थल पर कराने को लेकर कहा की रैली के दौरान विधि व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था, रैली ग्राउंड में भर्ती स्थल की चौतरफा सुरक्षा, रैली स्थल निर्धारित विश्राम क्षेत्र के आसपास सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, मेडिकल कवर, रैली स्थल पर एम्बुलेंस के साथ मेडिकल टीम संभावित रैली के सभी दिनों में सुबह 04:00 बजे से उम्मीदवारों की किसी भी चोट/बीमारी के मामले में देखभाल करने एवं अन्य सभी व्यवस्था उपलब्ध कराने को कहा गया. जिस पर उपायुक्त द्वारा कहा की सारी व्यवस्था जो भी जिला प्रशासन की तरफ से संभव होगा वह सारी व्यवस्था उपलब्ध करा दी जाएगी.

सेना भर्ती के दौरान दलालों से सावधान रहने की सलाह

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने कहा की सभी सेना में शामिल होने वालें उम्मीदवारों का शोषण करने वाले दलालों से सावधान रहें. उन्होंने सभी उम्मीदवारों से विशेष रूप से कहा की सेना भर्ती पुरे पारदर्शिता तरीके से होती है. इसमें कोई भी भर्ती प्रक्रिया की सभी अर्हता पूरी नही करता उनका भर्ती किसी भी हालत में नही हो सकता इसलिए आप सभी उम्मीदवार दलालों से दूर रहेगा उनके किसी भी झांसे में नही आने की आवश्यकता है. 

यह भी पढ़ें: पेपर लीक के जंजाल में युवाओं का भविष्य तबाह: हरमू सरना कॉलेज हॉस्टल में गरजीं ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय

इन पदों में भर्ती के लिए रैली

ग्रुप ए अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी), ग्रुप बी अग्निवीर (तकनीकी), ग्रुप सी अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी), ग्रुप डी अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास, ग्रुप ई अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं पास

यह भी पढ़ें: भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक

रैली के लिए लाने होंगे आवश्यक दस्तावेज 

सभी उम्मीदवारों को अधिसूचना के अनुसार रैली के लिए आवश्यक दस्तावेज लाने होंगे, अन्यथा उन्हें भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी. केवल ऑनलाइन चरित्र, निवास और जाति प्रमाण पत्र ही स्वीकार किए जाएँगे. रैली प्रवेश पत्र को बारिश से सुरक्षित रखें. सभी अभ्यर्थियों को एंड्रॉयड फोन लाना अनिवार्य है.

बैठक में अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था राजेश्वर नाथ आलोक, पुलिस अधीक्षक शहर अजीत कुमार, अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार, डायरेक्टर रिक्रूटिंग रांची, कर्नल विकास भोला एवं सम्बंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.

Latest News

श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
Ranchi News: सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह की अध्यक्षता में सीसीएल की सुरक्षा समीक्षा बैठक संपन्न
Ranchi News: झारखंड सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच ₹79.40 करोड़ का ऐतिहासिक समझौता
Jharkhand News: कल्याण विभाग के स्कूलों में चतुर्थ वर्ग की आउटसोर्स नियुक्ति बंद, मंत्री चमरा लिंडा का बड़ा फैसला
Khunti News: पति की हत्या की रची साजिश, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम
Jharkhand News: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मृतक चालक के परिजनों का मुआवजा तीन गुना बढ़ाया
Ramgarh News: डीसी ऋतुराज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा बैठक
Ranchi News: मरांग गोमके स्टेडियम में टीम का ऐलान, अनमोल और गंगा संभालेंगे झारखंड की कमान
Ranchi News: जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती घोटालों के विरोध में एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन
Sahebganj News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसिंगार ओझा का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग
Koderma News: चंद्रघंटी तालाब में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर