झारखंड में अगले पांच साल में खोले जाएंगे 500 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस: रामदास सोरेन

गरीब बच्चों को भी मिलेगा इंग्लिश मीडियम से पढ़ने का मौका

झारखंड में अगले पांच साल में खोले जाएंगे 500 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस: रामदास सोरेन
रामदास सोरेन (फाइल फोटो)

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का मकसद गरीब छात्रों को सीबीएसई से मान्यता प्राप्त इंग्लिश मीडियम से शिक्षा देना है. 500 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खुलने के बाद राज्य की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव आएगा. गरीब बच्चे भी देश-विदेश में नौकरी के लिए योग्य बनेंगे.

रांची: झारखंड में अगले पांच साल में 500 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोले जाएंगे. फिलहाल राज्य में अभी 80 स्कूल हैं. इन्हें अगले दो साल में 160 किया जाएगा. शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि झारखंड में अभी दोहरी शिक्षा प्रणाली चल रही है. एक तरफ अमीर वर्ग के बच्चे अंग्रेजी माध्यम से स्कूलों में पढ़ते हैं तो दूसरी ओर गरीब बच्चों को हिंदी माध्यम में पढ़ाई करनी पड़ती है. इसे खत्म करने के लिए सरकार ने गरीब बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई का मौका देने की योजना बनाई है. 

उन्होंने कहा, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का मकसद गरीब छात्रों को सीबीएसई से मान्यता प्राप्त इंग्लिश मीडियम से शिक्षा देना है. उन्होंने बताया, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस योजना की शुरुआत पिछली सरकार में की थी. 500 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खुलने के बाद राज्य की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव आएगा. गरीब बच्चे भी देश-विदेश में नौकरी के लिए योग्य बनेंगे. शिक्षा मंत्री ने कहा कि सीबीएसई से पढ़े छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में ज्यादा मौका मिलता है क्योंकि अधिकतर परीक्षाओं के सवाल सीबीएसई बोर्ड के आधार पर तैयार होते हैं. इस योजना से गरीब बच्चों को समान अवसर मिलेगा और राज्य में शिक्षा का स्तर बेहतर होगा. 

शिक्षा मंत्री ने बताया कि राज्य में शिक्षकों की भारी कमी है. इसे दूर करने के लिए सरकार ने 52 हजार शिक्षकों की भर्ती का फैसला किया है. लेकिन फिलहाल 26 हजार शिक्षकों की भर्ती का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. कोर्ट का फैसला आने के बाद पहले चरण में 26 हजार और फिर दूसरे चरण में 26 हजार और शिक्षकों की नियुक्ति होगी. 

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

Dhanbad News: बीसीसीएल सीएमडी से आउटसोर्सिंग कंपनियों की शिकायत Dhanbad News: बीसीसीएल सीएमडी से आउटसोर्सिंग कंपनियों की शिकायत
Dhanbad News: विवाहित पुत्री को नियोजन देने की मांग, 10 मार्च से भूख हड़ताल की चेतावनी
Dhanbad News: प्रिंस खान गिरोह के अपराधी को पुलिस ने दबोचा, कई गंभीर धाराओं में दर्ज है मामला
Pakur News: पत्थरघट्टा जांच चौकी पर चला वाहन जांच अभियान
Pakur News: योग प्रशिक्षण अभियान से लोगों को किया गया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक
Hazaribagh News: प्रदीप प्रसाद ने सदन में उठाई श्री रामनवमी को राजकीय महोत्सव का दर्जा देने की मांग
Hazaribagh News: ससुराल में विवाहिता की मौत, पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप 
Hazaribagh News: दर्दनाक रेल दुर्घटना में युवक की मौत, वंदे भारत की टक्कर से गई जान
Hazaribagh News: मुफस्सिल थाना परिसर में ईद और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक
Hazaribagh News: अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
Bokaro News: समाहरणालय में विकास योजनाओं की समीक्षा, डीसी ने अधिकारियों की तय की जवाबदेही
Palamu News: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत