Ramgarh News: गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्थिति बेहद चिंताजनक, छतों से टपक रहा पानी

वार्ड में पानी भरने के बाद भी मरीजों को सूखें जगह में नहीं किया गया है शिफ्ट

Ramgarh News: गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्थिति बेहद चिंताजनक, छतों से टपक रहा पानी
file photo

मरीजों के परिजनों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण वार्ड में पानी भर गया है जिसकी शिकायत अधिकारियों से की गई है लेकिन फिर भी अभी तक मरीजों को सूखें जगह शिफ्ट नहीं किया गया है।

गोला/रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक प्रखंड गोला का एकमात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन की हालत जर्जर है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की छत से जगह-जगह पानी टपकने लगा है।इससे मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इस समस्या को लेकर अब तक स्वास्थ्य विभाग के तरफ से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। लगातार बारिश के कारण अस्पताल के छत से लगातार पानी का रिसाव होता है। इससे नीचे फर्श पर पानी जमा हो जाता है। इससे अस्पताल की बिल्डिंग व कार्यालय और गलियारों के फर्श पर पानी फैल गया है।इस कारण फर्श पर फिसलन हो रही है।

अस्पताल के महिला वार्ड में भरा पानी, प्रसव होने के बाद वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को हो रही है परेशानी।अगर समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो, दुर्घटना भी हो सकती है। इस दौरान बड़ी दुर्घटना की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। क्योंकि वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों ने बताया कि बारिश के कारण लागातार छत से पानी टपक रहा है।सफाई कर्मी सफाई करके जाती है और फिर फर्श में पानी भर जाता है। जिससे फिसलन की स्थिति बन गई है। वार्ड के बाहर भी गलियों में पानी भर गया है। ऐसी स्थिति में वार्ड में रहना मुश्किल हो गया है।हमेशा डर बना हुआ रहता है कहीं शौचालय जाते समय तथा परिजनों को अंदर बाहर होते समय फिसलन से गिर जाएं। बहुत सम्भल कर रहना पड़ रहा है।

इस संबंध में मरीजों के परिजनों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण वार्ड में पानी भर गया है जिसकी शिकायत अधिकारियों से की गई है लेकिन फिर भी अभी तक मरीजों को सूखें जगह शिफ्ट नहीं किया गया है।

Edited By: Hritik Sinha

Latest News

Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
EXCLUSIVE: ड्राइवर सुसाइड केस से जुड़ा नाम, फिर भी मिली VC की कुर्सी! रांची यूनिवर्सिटी नियुक्ति पर उठे सवाल
Pakur News: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, लिट्टीपाड़ा में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Palamu News: विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने उपायुक्त से की मुलाकात
Palamu News: उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने के निर्देश 
Dhanbad News: परीक्षा के दौरान शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Dhanbad News: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का दौरा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की
Dhanbad News: मानवता शर्मसार, इलाज के नाम पर चाईबासा ले जाकर महिला से तीन दिनों तक दुष्कर्म
Deoghar News: स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से आगाज़, खिलाड़ियों में भारी उत्साह
Bokaro Newas: तेतुलिया में वन भूमि की अवैध बंदोबस्ती का मामला फिर गरमाया, तत्कालीन डीएफओ की कार्रवाई चर्चा में
Bokaro News: 25 साल पुराने जमीन विवाद का सुखद अंत, तेली कल्याण समिति ने सुलझाया मामला
तेनुघाट डैम का बढ़ रहा जलस्तर: मंगलवार को खोला जाएगा एक फाटक, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट