Ramgarh news: ठंड में कंपकंपाते लोगों के बीच पहुंचे डीसी, ओढ़ाया कंबल

ऐसा प्रयास रहता है कि कंबल जरूरतमंदों तक पहुंचे: डीसी

Ramgarh news: ठंड में कंपकंपाते लोगों के बीच पहुंचे डीसी, ओढ़ाया कंबल
ठंड में कंपकंपाते लोगों के बीच पहुंचे डीसी, ओढ़ाया कंबल (तस्वीर)

डीसी चंदन कुमार ने बताया कि कंबल वितरण का कार्य प्रखंड और पंचायत स्तर पर भी किया जाना है। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और पंचायत के मुखिया को कंबल उपलब्ध कराया जा रहा है। ताकि बढ़ती ठंड में जरूरतमंदों तक राहत पहुंच सके।

रामगढ़: बढ़ती ठंड की वजह से आम जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। शाम ढलने के बाद ठंड की वजह से सड़कों पर भी लोग कम ही निकल रहे हैं। लेकिन कुछ ऐसे लोग इस हाड़ कंपा देने वाली ठंड में सड़क पर ही रहने को मजबूर हैं। ठंड में लोगों के बीच रात में डीसी चंदन कुमार और एसपी अजय कुमार पहुंचे।उन्होंने उन जरूरतमंद लोगों को कंबल ओढ़ाया और ठंड से राहत दी। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सड़कों पर ठंड से परेशान लोगों को जब कंबल की गर्माहट मिली, तो उन्होंने जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

डीसी चंदन कुमार ने शुक्रवार को कहा कि पूरे जिले में कंबल वितरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। ऐसा प्रयास रहता है कि कंबल जरूरतमंदों तक पहुंचे। दिन में कंबल लेने वालों की संख्या तो बहुत रहती है, लेकिन जरूरतमंद तो वही है जो रात खुले आसमान के नीचे गुजारने को मजबूर है। यही वजह है कि रात में अधिकारियों के साथ वे खुद सड़क पर निकले, ताकि जरूरतमंदों तक कंबल पहुंच सके।

डीसी चंदन कुमार ने बताया कि कंबल वितरण का कार्य प्रखंड और पंचायत स्तर पर भी किया जाना है। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और पंचायत के मुखिया को कंबल उपलब्ध कराया जा रहा है। ताकि बढ़ती ठंड में जरूरतमंदों तक राहत पहुंच सके।

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने विधानसभा में उठाया गम्हारडीह कांड, उच्च स्तरीय जांच की मांग जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने विधानसभा में उठाया गम्हारडीह कांड, उच्च स्तरीय जांच की मांग
Hazaribagh News: ग्रामीण सड़कों की बदहाली पर विधायक रोशन लाल चौधरी सख्त, मंत्री को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: जिला खनन टास्क फोर्स की टीम ने बालू लोड कर ढूलाई कर रहे दो ट्रेक्टर को किया जब्त
Pakur News: आयुष जांच शिविर में 202 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
Palamu News: जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जल आकलन रिपोर्ट की डीसी ने की समीक्षा बैठक
Palamu News: पत्नी ने जहर देकर और गला घोंटकर की पति की हत्या
Giridih News: शोभा देवी ने ली सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष की शपथ 
Dhanbad News: नगर निगम के बजट पर विधानसभा में घमासान, राज सिन्हा ने सरकार को घेरा
Dhanbad News: अशोक कुमार बने रेल मंडल के खेल अधिकारी, खिलाड़ियों ने किया स्वागत
Dhanbad News: दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में तीन गंभीर
Dhanbad News: मॉन्टफोर्ट एकेडमी में मेधावी छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत
26वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल: रोमांचक मुकाबले में चंडीगढ़ के खिलाफ जीत के हीरो बने झारखंड के खिलाड़ी