अटल जयंती पर सेवा का संकल्प: डाल्टनगंज में आलोक चौरसिया ने सैकड़ों गरीबों को बांटे कंबल
विधायक प्रतिनिधि मनोहर कुमार लाली ने किया कार्यक्रम का नेतृत्व
अटल जयंती पर डाल्टनगंज में विधायक आलोक चौरसिया के सौजन्य से कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें सैकड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत दी गई।
पलामू : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के शुभ अवसर पर आज डाल्टनगंज में 'सेवा और संवेदना' का संगम देखने को मिला। डाल्टनगंज-भंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक कुमार चौरसिया के सौजन्य से कड़ाके की ठंड को देखते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
नगर निगम क्षेत्र के साहित्य समाज रोड स्थित हरिजन विद्यालय के समीप विधायक प्रतिनिधि मनोहर कुमार लाली ने नेतृत्व करते हुए सैकड़ों गरीब और असहाय परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान मनोहर कुमार लाली ने कहा कि अटल जी का जीवन सेवा और सादगी का प्रतीक था, और उनके पदचिह्नों पर चलते हुए विधायक जी के मार्गदर्शन में यह जरूरतमंदों की सहायता का छोटा सा प्रयास है।
मौके पर मौजूद गणमान्य:

Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Latest News
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
