पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹32.50 लाख की अफीम बरामद, तस्कर गिरफ्तार

चतरा-पलामू बॉर्डर से अफीम लेकर राजस्थान–पंजाब तक सप्लाई की तैयारी

पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹32.50 लाख की अफीम बरामद, तस्कर गिरफ्तार

पलामू पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 6.523 किलो अवैध अफीम के साथ अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पश्चिम बंगाल में ₹18 लाख के साइबर ठगी मामले में भी वांछित था। बरामद अफीम की कीमत ₹32.50 लाख बताई गई है।

मेदिनीनगर : पलामू पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार चालक को 6.523 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत ₹32.50 लाख बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदुआ निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस के लिए यह गिरफ्तारी दोहरी सफलता है, क्योंकि आरोपी अभिषेक कुमार पश्चिम बंगाल में हुए एक बड़े साइबर ठगी कांड में भी वांछित था। नशे के कारोबार पर शिकंजा  पलामू पुलिस अधीक्षक (SP) रीष्मा रमेशन को बुधवार रात गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक भारी मात्रा में अफीम लेकर डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रेड़मा चौक से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क पर सघन वाहन-जांच अभियान शुरू किया। बरामदगी: जांच के दौरान एक सफेद रंग की संदिग्ध कार (JH01 FY 5271) को रोका गया। तलाशी में कार से एक बैग में प्लास्टिक के छह पैकेट में छिपाकर रखा गया 6.523 किलोग्राम अफीम बरामद हुआ।

तस्करी का रूट: एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर चतरा-पलामू सीमा से अफीम लेकर राजस्थान-पंजाब के किसी व्यक्ति को बेचने जा रहा था। जब्त सामान: पुलिस ने अफीम के साथ कार (JH01 FY 5271) और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

यह भी पढ़ें UPSC CSE 2025 topper अनुज अग्निहोत्री: छोटे शहर से निकलकर AIR 1 हासिल करने वाली प्रेरणादायक कहानी

 बंगाल साइबर ठगी से जुड़ा कनेक्शन 

जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार तस्कर अभिषेक कुमार केवल अफीम की तस्करी में ही नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल के विधाननगर में हुए एक ₹18 लाख के साइबर अपराध के मामले में भी आरोपी है। जानकारी के अनुसार, यह ठगी टेलीग्राम (Telegram) के माध्यम से की गई थी। पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है ताकि अफीम तस्करी और साइबर अपराध के अन्य लिंक्स का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें Dhanbad News: शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा, कचरा प्रबंधन व जल संरक्षण पर जोर

Edited By: Hritik Sinha

Related Posts

Latest News

Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह
Dhanbad News: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल
Dumka News: बाल विवाह उन्मूलन को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित
Dhanbad News: मेला घूमने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, छह के खिलाफ मामला दर्ज
कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान बोकारो के व्यवसायी को लेवी के लिए दे रहा धमकी  
Dumka News: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत
Dumka News: टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक होंडा शोरूम में घुसा
Dumka News: बीडीओ ने किया पंचुवटिकर आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरिक्षण 
Dumka News: टीन बाजार स्थित पूजा सामग्री दुकान में भीषण आग 
Pakur News: मैट्रिक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
Pakur News: आयुष विभाग का योग प्रशिक्षण कार्यक्रम, 20 स्थानों पर कराया गया अभ्यास
Pakur News: डकैती कांड में फरार आरोपी के घर इश्तिहार चस्पा