पाकुड़ के अमड़ापाड़ा में पाँच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन

स्टार क्लब जामुगड़िया के आयोजन में सिंगारसी बनाम पोखरिया के बीच हुआ उद्घाटन मैच

पाकुड़ के अमड़ापाड़ा में पाँच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन

पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड अंतर्गत जामुगड़िया में स्टार क्लब द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन झामुमो नेताओं ने संयुक्त रूप से किया।

पाकुड़ : आज अमड़ापाड़ा प्रखंड के जामुगड़िया में स्टार क्लब जामुगड़िया द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन झामुमो प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां व प्रखंड उपाध्यक्ष थॉमस मुर्मू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच सिंगारसी टीम बनाम पोखरिया टीम के बीच खेला गया। इस दौरान झामुमो प्रखंड सचिव जहीरूद्दीन मियां ने कहा कि खेल का आयोजन होने से न सिर्फ आपसी भाईचारा बढ़ता है, बल्कि मानसिक व शारीरिक विकास भी होता है।

साथ ही कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के आयोजन होने से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन होता है। खेल न केवल शारीरिक और मानसिक मजबूती देता है, बल्कि एक अच्छे इंसान बनने की नींव भी रखता है। उन्होंने स्टार क्लब जामुगड़िया का भी हौसला बढ़ाया साथ ही ऐसे आयोजन भविष्य में भी करते रहने की बात कही। 

मौके पर जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष नाजिर अंसारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड उपाध्यक्ष ईस्लाम अंसारी, युवा मोर्चा के सह सचिव दिलीप रजवार, अल्पसंख्यक मोर्चा के सह सचिव महफूज आलम, पार्टी के जामुगड़िया पंचायत के पंचायत सचिव आरिफ अंसारी, स्टार क्लब के अध्यक्ष तैमुर अंसारी, सचिव जियातुल अंसारी, उपाध्यक्ष हासैन अंसारी, कोषाध्यक्ष ताहिर नियाजुद्दीन सहित सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी दर्शक मौजूद थे।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

साहिबगंज में रामनाथ पासवान के समर्थन में पंकज मिश्रा का भव्य रोड शो साहिबगंज में रामनाथ पासवान के समर्थन में पंकज मिश्रा का भव्य रोड शो
बजट सत्र के दूसरे दिन जल संसाधन व खाद्य आपूर्ति विभाग पर उठे सवाल
Bokaro News : मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका को कई सामाजिक संगठनों का मिला एकजुट समर्थन
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान
Palamu News : चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी
Koderma News : डीसी के निर्देशन में चुनाव कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Koderma News : बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन ने की अपील
Crime News: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बेरहमी से तोड़े हाथ-पैर, उंगलियों के नाखून उखाड़े
बोड़म प्रखंड में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत