लातेहार में 65 हजार की रिश्वत लेते प्रधान सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार

बिल भुगतान के लिए मांगी थी रिश्वत, एसीबी ने की रंगे हाथ कार्रवाई

लातेहार में 65 हजार की रिश्वत लेते प्रधान सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार

लातेहार : लातेहार जिला परिषद कार्यालय में कार्यरत प्रधान सहायक संतोष सिंह को गुरुवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) पलामू की टीम ने 65 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

बताया जाता है कि संतोष सिंह एक संवेदक से बिल भुगतान के लिए पैसे की मांग कर रहे थे। संवेदक की शिकायत के बाद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए प्रधान सहायक को गिरफ्तार किया।

एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार जिला परिषद कार्यालय के माध्यम से लातेहार में एक पुल निर्माण का कार्य किया जा रहा था। निर्माण कार्य करने के बाद संवेदक पैसे की भुगतान के लिए पिछले कई दिनों से विभाग का चक्कर काट रहा था। परंतु भुगतान के लिए संवेदक से पैसे की मांग की जा रही थी। परेशान होकर संवेदक ने पलामू एसीबी की टीम से इसकी शिकायत की।

शिकायत के बाद एसीबी की टीम अपने स्तर से पूरे मामले की छानबीन करने के बाद आरोपित को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई। योजना के तहत संवेदक ने प्रधान सहायक को 65 रुपये रिश्वत देने पर सहमति जताई और गुरुवार को पैसे लेकर वह प्रधान सहायक के आवास पर पहुंचा। प्रधान सहायक ने जैसे ही पैसे लिए वैसे ही घर के बाहर खड़ी एसीबी की टीम वहां पहुंची और पैसे के साथ संतोष सिंह को हिरासत में ले लिया। पैसे की मिलान करने के बाद संतोष सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर पलामू एसीबी की टीम आरोपित को गिरफ्तार कर अपने साथ पलामू ले गई।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Koderma News: श्री दिगम्बर जैन विद्यालय में हुआ भव्य साइंस लैंब का उद्घाटन
Palamu News: जेएसएलपीएस के तहत ग्रामीण उद्यमिता एवं ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित
एमएमके इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 – फाइनल मुकाबला सफलतापूर्वक संपन्न
झारखंड का ₹19,080 करोड़ बकाया रोकने पर केंद्र सरकार पर नायक का हमला
एनआईए का बड़ा खुलासा: 11 नक्सलियों पर चार्जशीट, एक करोड़ इनामी अमित मुंडा शामिल
सड़क दुर्घटना में आलोक कुमार का मौत मामला, JMM नेता राहुल चंद्रवंशी व परिजनों पर FIR दर्ज
अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई, एसडीएम के ताबड़तोड़ छापेमारी से माफियाओं में हड़कंप
चाईबासा में आदिवासियों पर हुई लाठीचार्ज, बर्बर कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच हो: आदित्य साहू
पलामू के पूर्व अध्यक्ष शैलेश कुमार के निधन पर शोक सभा, सांस्कृतिक आंदोलन को अपूर्णनीय क्षति
थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल के खिलाफ माले व राजद ने निकाला प्रतिवाद मार्च
राज्य के 35 हजार किसानों के खाते में जाएंगे 15.6 करोड़ रुपए : शिल्पी नेहा तिर्की